31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता रामगोपाल यादव के सामने ये हो सकते हैं शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा से प्रत्याशी

प्रमोद कृष्णम ने सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले हुई पहली रैली में शिवपाल यादव के साथ मंच भी साझा किया था। यह रैली मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Sep 2018, 7:37 PM IST

shivpal and ramgopal

सपा नेता रामगोपाल यादव के सामने ये हो सकते हैं शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा से प्रत्याशी

संभल। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इनके साथ ही नेता भी अपना बेड़ा पार लगाने के लिए अलग-अलग पार्टियों में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं। इनमें कुछ नेता ऐसे भी हैं जो पिछला लोकसभा चुनाव किसी अन्य पार्टी से लड़े थे और अब किसी अन्य पार्टी से लड़ने की जुगत भिड़ा रहे हैं। इनमें ही इस समय चर्चा में हैं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम। आपको बता दें कि सपा के असंतुष्ट नेता शिवपाल यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से एक नए संगठन का ऐलान करने के बाद वे उनके साथ दिखे थे।

यह भी पढ़ें-भारत बंद में शामिल नहीं हुए ये दिग्गज नेता, राजनीतिक सरगर्मियां तेज

प्रमोद कृष्णम ने सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले हुई पहली रैली में शिवपाल यादव के साथ मंच भी साझा किया था। यह रैली मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में हुई थी। इसे राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का नाम दिया गया था। इस रैली में शिवपाल यादव ने यूपी के सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आचार्य प्रमोद कृष्णम आने वाले लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे से चुनाव लड़ सकते हैं। आपको बता दे कि आचार्य प्रमोद कृष्णम 2014 में संभल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे थे।

यह भी पढ़ें-सेक्युलर मोर्चा की घोषणा के बाद जहां शिवपाल ने की थी रैली, वहीं चौधरी अजीत सिंह ने कर दिया ये ऐलान

यह भी देखें-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से फिर उठी यह मांग

रामगोपाल यादव कर चुके हैं संभल से चुनाव लड़ने का ऐलान
इस बार संभल लोकसभा सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इससे माना जा रहा है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम सेक्युलर मोर्चा की तरफ से रामगोपाल यादव के सामने चुनाव लड़ें। रामगोपाल यादव 2004 में संभल लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सैनी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। गत चुनाव में सपा से डॉ. शफीकु्र्रहमान बर्क प्रत्याशी रहे थे। संभल लोकसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती है।