31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ
सपा नेता ने पीएम मोदी को बताया झूठा, कहा- बर्बाद किया देश का बेशकीमती पांच साल
Play video

सपा नेता ने पीएम मोदी को बताया झूठा, कहा- बर्बाद किया देश का बेशकीमती पांच साल

सपा नेता ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मऊ

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Sep 2018, 5:03 PM IST

मऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व घोसी लोकसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी राजीव राय ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 11 वर्षों से पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को भूल चुके थे, लेकिन उनकी मौत के बाद उनके अस्थि कलश यात्रा को जिले में ले जाकर वोटों के लिए बेचा जा रहा है।

सपा नेता ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई का सम्मान हम सारे लोग करते हैं। हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि 2014 के बीजेपी के वादों का कलश यात्रा हम लोग निकालेंगे और हर जिले में ले जाकर याद दिलाएंगे कि अटल जी ने राजधर्म पालन करने का सलाह दिया थे।

सपा नेता ने कहा कि अटल जी को मरने के बाद बेचने का काम किया गया, क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने रविशंकर प्रसाद के उस बयान पर भी निशाना साधते हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगाई कम करना हमारे बस में नहीं है। राजीव राय ने कहा कि अगर यही बयान देना था तो 2014 के पहले दिया होता, जिससे हिंदुस्तान के बेशकीमती 5 साल बर्बाद नहीं होते।

उन्होंने कहा कि एशिया फोरम में भ्रष्टाचार मामले को लेकर हिंदुस्तान को पाकिस्तान से भी बदतर पाया गया है। देश के सम्मान के साथ पीएम मोदी झूठ बोल कर खिलवाड़ कर रहे हैं। पहले 64 देशों में भारतीय पासपोर्ट का ऑन अराइवल वीजा था, आॅन अरावल वीजा से भारतीय 64 देशों में बिना वीजा के सिर्फ अपना पासपोर्ट लेकर जा सकते थे, लेकिन अब वह घटकर 59 हो गया है। सपा प्रवक्ता ने सूबे के मुख्यमन्त्री पर योगी आदित्यनाथ पर कई मुद्दों को लेकर कटाक्ष किया ।

 

BY- VIJAY MISHRA