31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के इस दिग्गज नेता का टिकट हुआ फिक्स!

2019 लोकसभा को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। अभी से ही टिकट बंटवारे को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Sep 2018, 6:19 PM IST

Narendra Modi and Amit Shah

नरेन्द्र मोदी और अमित शाह

नोएडा। 2019 लोकसभा को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। अभी से ही टिकट बंटवारे को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है। जिसके बाद लगातार अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के एक दिग्गज नेता के टिकट को लेकर भी चर्चाएं हैं और कहा जा रहा है कि उनका टिकट लगभग तय हो चुका है। कारण, इस तरह के संकेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शुभारंभ के दौरान दिए हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्‍यमंत्री योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने सांसद ने कर दी ये मांग

वहीं यह भी चर्चाएं हैं कि बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के लिए यह हाईवे महज एक सड़क ही नहीं बल्कि उनकी सियासत का रिपोर्ट कार्ड बन गया था। इसे लेकर विपक्षी दलों ने उनकी घेराबंदी भी कर रखी थी। उधर राजनैतिक बाधाओं के कारण हाईवे का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। जब बागपत में इसका शिलान्यास हुआ तो केंद्रीय राज्यमंत्री की सियासत को नई रफ्तार मिल गई।

यह भी पढ़ें : यह सांसद रात में इस तरह परेशान करते हैं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम योगी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने चार साल में सड़क बनवाने की पूरी कोशिश की लेकिन सपा सरकार ने एनओसी ही नहीं दी। उन्होंने कहा कि आपके सांसद क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास में लगे रहते हैं और वह रात में भी हमें इसे लेकर परेशान करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : हिन्दू न्यायालय की स्थापना के खिलाफ पुलिस ने उठाया यह कड़ा कदम, मच गया हड़कंप

उन्होंने कहा कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग के लिए आपके सांसद ने बहुत पापड़ बेले हैं। इस मार्ग से यहां के क्षेत्र को कनेक्टविटी मिलेगी और इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम चल रहा है। यहां उन्होंने बागपत के बढ़ौत के लिए बाबा शाहमल के नाम पर बड़ौत में स्टेडियम की घोषणा भी की। वहीं पार्टी नेताओं का कहना है कि जिस तरह डॉ सत्यपाल सिंह ने बागपत क्षेत्र के लिए काम किया है उसके बाद भाजपा से उन्हें टिकट मिलना तय है।