31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live- मुख्‍यमंत्री योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने सांसद ने कर दी ये मांग

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिल्‍ली-सहारनपुर हाईवे का किया शिलान्‍यास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 11 Sep 2018, 3:05 PM IST

Baghpat News

सीएम योगी के कार्यक्रम में जा रहे इन ‘नेताओं’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागपत। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने उत्‍तर प्रदेश के लोगों को एक और नेशनल हाईवे का तोहफा दिया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिल्‍ली-सहारनपुर हाईवे का मंगलवार को शिलान्‍यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर करीब 2 बजे बागपत पहुंचे। वहां उन्‍होंने भूमि पूजन के बाद द्वीप प्रज्‍जवलित किया।

देखें वीडियो:दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का शिलान्यास करने बागपत पहुंचे सीएम योगी

सांसद ने मुख्‍यमंत्री से की अपील

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संबोधन से पहले मंच पर मौजूद बागपत के सांसद और केंद्रीय मंत्री सत्‍यपाल सिंह ने योगी आदित्‍यनाथ से अपील की। उन्‍होंने कहा कि गन्‍ना भुगतान जरूर होगा। उन्‍होंने शिक्षकों को भी समान वेतन दिए जाने की भी अपील की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने राशन घोटाले जैसे अन्‍य मामलों पर लगाम लगाने की भी बात की। उन्‍होंने कहा कि डीबीटी की सुविधा जल्दी हो ताकि राशन घोटालों पर लगाम लग सके। अभी बहुत काम करना बाकी है। उन्‍होंने कहा कि आपका समर्थन हुआ तो नोएडा और गुड़गांव की तरह यहां का विकास होगा।

देखें वीडियो: सीएम योगी के कार्यक्रम में पहुंचे इतने लोग कि कुर्सियां भी पड़ गई कम

कांग्रेस, सपा और बसपा पर साधा निशाना

इसके बाद उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माइक संभाला। उन्‍होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक इस क्षेत्र का विकास रुका हुआ था। कांग्रेस, बसपा और सपा भेदभाव की राजनीति करते हैं। वे मोदी को हराने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वे दलितों का भला नहीं चाहते हैं। सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं। 15 साल से बसपा और सपा ने केवल सड़कों पर गड्ढे दिए हैं। देश का सौभाग्य है कि दुनिया में आपका नाम है। अनेक सड़कें बनाई जा रही हैं। यह स्थान चौधरी चरण सिंह का स्थान है। हम महेंद्र सिंह टिकैट और चौधरी चरण सिंह के नाम से सड़क बनाएंगे। देश के महापुरषों और खिलाड़ियों के नाम से सड़क बनाई जाएंगी। सभी को सम्मान मिलेगा। कांग्रेस को केवल गांधी परिवार दिखाई देता है। पिछली बार अपने 73 सांसद जिताए थे। इस बार आप उससे भी अधिक सांसद देंगे।

यह भी पढ़ें:अखिलेश सरकार जो नहीं कर पाई, अब योगी सरकार करने जा रही वो काम

मंच पर ये रहे मौजूद

इस दौरान मंच पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, एसपी बघेल, विधायक योगेश धामा, केपी मलिक, सहेंद्र रमाला भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इस वजह से महागठबंधन से अलग हुईं मायावती

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश