वहीं, बसपा भाजपा सरकार के खिलाफ इस बंद से दूर रही। बसपा का कोई भी नेता वेस्ट यूपी में कांग्रेस के साथ खड़ा नहीं दिखाई दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कैराना व नूरपुर उपचुनाव में भी बसपा ने सपा व रालोद के संयुक्त प्रत्याशी से दूरी बनाकर रखी थी। बसपा के मेरठ जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान का कहना है कि पार्टी हाईकमान से बंद में शामिल होने के कोई निर्देश नहीं मिले थे। इसके पीछे सीटों के बंटवारे को कारण बताया जा रहा है। चर्चा है कि सीटों के बंटवारे का पेच अब भी फंसा हुआ है। इसको लेकर महागठबंधन में बसपा की भूमिका को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। बंद में शामिल न होने के बाद अब सियासी हलकों में महागठबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।