मेरठ

मेरठ में बसपा नेता की हत्या के पीछे वजह बनी थी ‘पतंग’, प्रोफेशनल शूटर थे वारदात में शामिल

पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें, वारदात जल्द खोलने का दावा
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 9:18 PM IST
meerut
मेरठ में बसपा नेता की हत्या के पीछे वजह बनी थी 'पतंग', प्रोफेशनल शूटर थे वारदात में शामिल

मेरठ। गुरुवार की देर शाम बसपा छात्र नेता अजय उर्फ गुड्डू चौधरी की हत्या गोली मारने का बदला लेने में की गर्इ। पुलिस ने इस हत्या का खुलासा जल्द खोलने का दावा किया है। इसके लिए उन्होंने मृतक के गांव सलारपुर आैर बुलंदशहर के कुछ स्थानों पर दबिशें दी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही इसमें शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुरुवार की देर शाम अपने गांव सलारपुर कार से लौटते समय बसपा छात्र नेता गुड्डू चौधरी को आेवरटेक करके बदमाशों ने उसके साथ पहले मारपीट की थी आैर फिर भागते हुए उसकी आधा दर्जन से ज्यादा गोली मारकर हत्या की दी थी। वारदात के समीप ही वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी एटीएम में जाकर छिप गए थे।

पतंग उड़ाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की मानें तो बसपा नेता गुड्डू चौधरी का जनवरी 2018 में गंगानगर में पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद मे गुड्डू चौधरी ने एक को गोली मारी थी। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि गुड्डू चौधरी की हत्या के पीछे जानलेवा हमला करने का बदला लेने की वजह सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि वारदात वाले दिन मौके पर एक मोपेड भी पड़ी मिली। जो गांव सलारपुर के बबलू की निकली। साथ ही गांव के एक युवक ने भी इसमें गुड्डू चौधरी की मुखबिरी की थी। दोनों फरार हैं। पुलिस ने यहां कर्इ बार दबिश डाली है।

हत्या में प्रोफेशनल शूटर थे शामिल

पुलिस अभी तक जितनी तफ्तीश हुर्इ, उसके मुताबिक हत्या में प्रोफेशनल शूटरों को हायर किया गया था। जिस तरह से हत्या काे अंजाम दिया गया, एेसा वही करते हैं। पुलिस ने इस संबंध में बुलंदशहर में भी दबिशें डाली हैं। इनके अलावा वारदात के समय वहां मौजूद पुलिसकर्मी आैर होमगार्ड जवान से भी क्राइम सीन कराकर जानकारी जुटार्इ गर्इ।

Updated on:
15 Sep 2018, 9:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला