दरअसल, कालन्द निवासी एक युवती के परिजनों ने उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व किठौर निवासी युवक से की थी। विवाहिता का आरोप है कि परिजनों ने बिना उसकी मर्जी के एक अधेड़ से उसे ब्याह दिया। करीब चार माह पहले विवाहिता अपने मायके गई थी, इसी दौरान वह अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के संपर्क में आ गई। जिसके बाद दोनों घर से फरार हो गए और दिल्ली के वजीराबाद में साथ रह रहे थे। युवक के परिजन शादी कराने के लिए युवक और युवती को लेकर मेरठ कचहरी पहुंचे थे। इसी बीच युवती के परिजनों को भी उनकी भनक लग गई। युवती पक्ष के दर्जनों लोग कचहरी आ धमके और वकील के चेम्बर में जा रहे युवक और युवती को घेर लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ बैठे और जमकर हंगामा हुआ।