मेरठ

वाह पुलिस : युवक ने नहीं पहना था मास्क तो बीच रास्ते बनियान उतरवाकर मुंह पर पहनवाया

मेरठ में एक युवक ने मास्क नहीं लगाया हुआ था पुलिस ने उसे राेका और रुमाल मुंह पर बांधने काे कहा। युवक के पास रुमाल नहीं था इस पर उसने अपने बदन से बनियान उतारा और मास्क बनाकर पहन लिया।

less than 1 minute read
Apr 10, 2021
mask

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच मेरठ से एक ऐसी वीडियो सामने आई है जहां पुलिस Meerut Police काे देखकर एक युवक ने बनियान उतारा और उसे मास्क mask बना लिया। यह वीडियो साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियाे देखने पर पता चलता है कि युवक एक बैट्री रिक्शा में बैठा हुआ है। इसी बैट्री रिक्शा में अन्य लोग भी बैठे हुए हैं। इसी दाैरान पुलिस रिक्शा को रुकवाती है और मास्क लगाने के लिए कहती है। पुलिस युवक से पूछती है कि उसने मास्क क्यों नहीं लगाया है ? इस पर युवक पुलिस को देखकर घबरा जाता है और अपनी शर्ट उतार देता है। शर्ट के बाद वह अपना बनियान भी उतार देता है और फिर बनियान को मुंह पर ढक लेता है।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है। वीडियो पर लिखा जा रहा है कि देखिए पुलिस ने किस तरह से युवक काे बनियान उतरावकर उसे मास्क पहनाया। इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। फिलहाल इस वीडियाे ने यह साफ कर दिया है कि मास्क पहनना कितना जरुरी है।

Published on:
10 Apr 2021 10:01 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड