मेरठ

UP Board Result 2018: इस जनपद के ग्रामीण अंचल के बच्चों ने शहरियों को दिखा दिया आइना

जनपद की टाॅप-10 मेरिट लिस्ट में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने हार्इस्कूल आैर इंटरमीडिएट में शहरी क्षेत्र को पछाड़ा  
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 7:18 PM IST
meerut

मेरठ।यूपी बोर्ड 2018 परीक्षा का परिणाम इस बार कर्इ मायनों में अलग है। नकल माफियाआें पर नकेल कसते हुए बच्चों ने वह दाग धो दिया, जो कर्इ शैक्षिक सत्रों से उन पर लगते आ रहे हैं। दरअसल, हमेशा ग्रामीण अंचल में ज्यादा नकल होने की बात कही जाती रही है। इस बार तो नकल भी नहीं हुर्इ। साथ ही ग्रामीण अंचल के स्कूलों ने इस बार शहरी क्षेत्र के स्कूलों को भी मात दी है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के बच्चों ने मेरिट में शहरी क्षेत्रों के स्कूलों के बच्चों को मेरिट लिस्ट में बहुत कम जगह दी है। हार्इस्कूल की जनपद की टाॅप-10 की लिस्ट में संयुक्त रूप से कर्इ बच्चे हैं। इसमें 20 में से 12 ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है, जबकि इंटरमीडिएट में ग्रामीण क्षेत्रों के आठ स्कूलों के बच्चों ने टाप-10 की लिस्ट में जगह बनार्इ है। इस बार शहरी क्षेत्र के स्कूलों को वर्चस्व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने तोड़ा है। यह ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का शानदार आगाज है, साथ ही यह संदेश भी शहर से गांव अब कहीं भी पीछे नहीं है।

इस बार ये स्कूल नहीं कतार में

शहरी क्षेत्र के एसडी इंटर कालेज सदर आैर बीबीएसएस मंदिर इंटर कालेज शास्त्रीनगर के बच्चों का हमेशा से वर्चस्व रहा है आैर मेरठ जनपद ही क्या, यूपी की मेरिट लिस्ट में इनका नाम शुमार होता रहा है, चाहे वह हार्इस्कूल हो या इंटरमीडिएट। साथ ही शहर के कुछ अन्य स्कूलों के बच्चे भी जनपद की मेरिट लिस्ट में स्थान पर बनाते थे। इस बार मेरिट लिस्ट में बहुत कम जगह बनार्इ है। ग्रामीण क्षेत्रों के जिन स्कूलों के नाम अमूमन नहीं सुने जाते, वहां के बच्चों ने मेरिट लिस्ट में सबसे ज्यादा जगह बनार्इ है। प्रताप नगर, गांव भैंसा, रिझानी, खानपुर, रानी नंगला, मवाना, मीवा मवाना, लावड़, दौराला समेत कर्इ गांवों के स्कूलों के बच्चों ने हार्इस्कूल आैर इंटरमीडिएट की जनपद टाॅप-10 लिस्ट में जगह बनार्इ है।

शहर से ज्यादा गांव में उत्साह

इस बार मेरिट लिस्ट आैर बेहतर अंक लाने वाले हार्इस्कूल आैर इंटरमीडिएट के छात्र ग्रामीण क्षेत्रों के रहे तो गांव में उत्सव सा माहौल है, जबकि शहर में वैसा माहौल नहीं दिखा, जैसा पिछले कर्इ साल से दिखता आ रहा है। जनपद में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज प्रताप नगर की नेहा गुप्ता ने हार्इस्कूल में 92 फीसदी अंकों के साथ टाॅप किया है, नेहा का स्कूल गढ़ रोड पर ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र की सीमा पर पड़ता है, जबकि इंटरमीडिएट में 91 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले एएस इंटर कालेज मवाना के सुशांत सिंह का स्कूल मवाना कस्बा में है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला