
Neeraj Patel
लखनऊ : माध्मिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने 29 अप्रैल 2018 दिन रविवार को कक्षा 10 वीं और 12वी की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया हैं। उत्तर प्रदेश में हर जिले में कुछ छात्र व छात्राओं ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। इसके अलावा हर में टॉप किए गए छात्रों के साथ योगी सरकार खुशियां मना रही है और योगी सरकार और मीडिया का भी ध्यान केवल पास हुए छात्रों की खुशियों पर ही हैं। लेकिन जो कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा कड़ी मेहनत के बाद भी जो परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। उन पर किसी का ध्यान नहीं गया है कि 10वीं और 12वीं परीक्षा में फेल हुए छात्रों का क्या हाल हैं और न ही किसी ने उनका हाल जानने की कोशिश की है।
फेल हुए छात्रों से किसी ने नहीं पूंछा उनका हाल
लखनऊ के ही एक छात्र ने अभिभावक ने बताया हैं कि योगी सरकार के लोग और मीडिया केवल पास हुए छात्रों का हाल पूंछने में व्यस्त है और जो छात्र हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हुए हैं उनसे किसी ने पूंछा कि उन्होंने इस परीक्षा में पास होने के लिए कितनी मेहनत की है। अगर उन छात्रों ने मेहनत की भी है तो वो फेल कैसे हो गए। फेल हुए छात्रों से उनका हाल पूंछना तो दूर उनका तो किसी ने जिक्र ही नहीं किया कि 10वीं और 12वीं परीक्षा में फेल हुए छात्रों पर क्या बीत रही हैं।
यहां देखें परिणाम
परीक्षार्थियों के अभिभावक उन्हें समझाएं कि वे निराश न हो
कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में फेल हुए परीक्षार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं हैं। वे परीक्षार्थी अपनी पढ़ाई जारी रखें और अगली बार अच्छे से कड़ी मेहनत करके अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। उन परीक्षार्थियों के अभिभावक उन्हें समझाएं कि वे निराश न हो अगली बार के लिए अभी से अच्छे अंक प्राप्त कर ने के लिए मेहनत शुरू कर दें।
Published on:
30 Apr 2018, 7:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.