मेरठ

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में हड़कंप, अस्पताल-स्कूलों पर जड़े ताले, रोते बिलखते व्यापारियों ने लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे

Meerut Central Market News: मेरठ के सेंट्रल मार्केट में भारी बवाल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अस्पताल, स्कूल और दुकानों को किया गया सील। व्यापारियों के छलके आंसू, बच्चों की पढ़ाई पर संकट। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Apr 08, 2026
मेरठ सेंट्रल मार्केट सीलिंग | (फोटो सोर्स- (फोटो सोर्स- gemini)

Meerut Central Market News: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में बुधवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन का सीलिंग दस्ता वहां पहुंचा। पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई का व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। अस्पताल और स्कूलों को सील होता देख लोग भावुक हो गए।

ये भी पढ़ें

जिसे मानती थी अपना जीवनसाथी, उसी ने बनाए अश्लील वीडियो, FIR दर्ज

भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम, 44 प्रतिष्ठान निशाने पर

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने आवासीय क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर चल रहे 44 प्रतिष्ठानों को सील करने का आदेश दिया था। इनमें 6 स्कूल, 6 निजी अस्पताल, 4 बैंक्वेट हॉल और 28 व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स शामिल हैं, जो आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए थे।

जब अस्पतालों और स्कूलों पर लटके ताले

सीलिंग की जद में आए स्कूलों के संचालकों ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान उनकी ओर से मजबूत पैरवी नहीं हो पाई, जिसके कारण कई बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। स्कूल संचालकों ने सुप्रीम कोर्ट में दया याचिका दायर करने की बात कही है।

सड़क पर उतरे व्यापारी, लगाए तीखे नारे

सीलिंग के विरोध में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने न सिर्फ अपनी दुकानें बंद रखीं, बल्कि सड़क को जाम कर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 'वापस जाओ' के नारे लगाए। मौके पर मौजूद सीओ ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी कि हंगामा करने पर जेल भेज दिया जाएगा।

अजय गुप्ता ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मार्केट की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया और कहा कि 24 घंटे में सब कुछ सील करना उचित नहीं है। व्यापारी नेता अंकुर गोयल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए व्यापारियों की आजीविका सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की।

प्रशासन का पक्ष

प्रशासन का साफ कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं। फिलहाल पूरे मार्केट में भारी पुलिस तैनात है और अधिकारी एक-एक दुकान की जांच कर रहे हैं। कई दुकानदार तो घबराहट में अपनी दुकानों के बाहर आनन-फानन में दीवारें उठवाते भी दिखे, ताकि सीलिंग से बच सकें।

ये भी पढ़ें

‘बाबा ने किया मेरा रेप…’ बीच सड़क पर लड़की का चीखना-चिल्लाना देख दहल गए लोग, वृंदावन में साधु पर गंभीर आरोप

Also Read
View All