मेरठ

Meerut: SSP Ajay Sahni ने अनित गुर्जर के तीनों बच्‍चों को गोद लेने का किया ऐलान, जानिए क्‍या है मामला

परीक्षितगढ़ के बली गांव में जिला पंचायत Upchunav के दौरान अनित की कर दी गई थी हत्‍या गोली मारने का आरोपी विजय धामा जीत चुका है उपचुनाव शोकसभा में गांव पहुंचे SSP Ajay Sahani ने की यह घोषणा
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2019, 9:44 AM IST
SSP Ajay Sahani
Meerut: SSP Ajay Sahni ने अनित गुर्जर के तीनों बच्‍चों को गोद लेने का किया ऐलान, जानिए क्‍या है मामला

मेरठ। बली गांव में उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा में मारे गए युवक अनित गुर्जर की बुधवार को गांव में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें SSP Meerut Ajay Sahani भी पहुंचे। SSP ने अनित गुर्जर के परिजनों को सांत्वना प्रदान की। SSP ने अनित के तीनों बच्चों को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तीनों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च वह खुद वहन करेंगे। इसमें वह किसी तरह की कोई सरकारी मदद नहीं लेंगे। अपनी ओर से ही पूरा खर्च उठाएंगे।

उपचुनाव के दौरान हुई थी हिंसा

बता दें कि रविवार को बली गांव में उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा में अनित गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने का आरोपी विजय धामा चुनाव तो जीत गया लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है। अनित गुर्जर की हत्या के बाद से गुर्जर समाज में रोष था। उसके परिजनों को सांत्वना देने के लिए भाजपाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सबसे पहले हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक अनित के घर पहुंचे थे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। बुधवार को अनित की शोकसभा में कप्तान अजय साहनी बली गांव पहुंचे। वहां उन्‍होंने उसके तीन बच्चों को गोद लेकर सराहनीय कदम उठाया। शोकसभा में एसएसपी अजय साहनी ने परिजनों से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

आरोपी का नहीं लगा सुराग

परीक्षितगढ़ के बली गांव में प्रधान के बेटे की हत्या के बाद जहां आरोपी विजय धामा का कोई सुराग नहीं लग सका है, वहीं दोनों गांवों में तनाव की स्थिति बरकार है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी को किसी तरह की कोई माफी नहीं मिलेगी। उसे गिरफ्तार कर हर संभव कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अनित गुर्जर की जिला पंचायत उपचुनाव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला