मेरठ

Meerut: सर्दी के मौसम में तेज बारिश में भी ड्यूटी करती रहीं ये महिला सिपाही, जमकर हो रही तारीफ

Highlights पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश Meerut के तेजगढ़ी चौराहे पर ड्यूटी करती दिखीं Woman Constable Meerut Traffic Police ने किया Tweet
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2019, 11:33 AM IST
mrt_police.jpg

मेरठ। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मेरठ (Meerut) में भी बुधवार शाम को तेज बारिश हुई। इस दौरान पुलिस भी अपन ड्यूटी पर मुस्‍तैद रही। बारिश में अपनी ड्यूटी कर रही दो महिला सिपाहियों (UP Police Woman Constable) की जनपद में जमकर तारीफ हो रही है। इसको मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्व‍िटर हैंडल पर ट्वीट (Tweet) भी किया है।

रेन कोट पहनकर की ड्यूटी

मेरठ (Meerut) में बुधवार को तेज बारिश के दौरान दो महिला सिपाहियों ने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई। महिला कांस्‍टेबल नीलम और मोनिका बुधवार को तेजगढ़ी चौराहे पर यातायात को नियंत्रित कर रही थीं। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। इसे बावजूद उन्‍होंने रेन कोट पहनकर अपनी ड्यूटी का पालन ईमानदारी से किया।

यह किया ट्वीट

मेरठ ट्रैफिक पुलिस (Meerut Traffic Police) ने ट्वीट (Tweet) किया, जनपद मेरठ में बारिश के दौरान ट्रैफिक एंजेल महिला कांस्‍टेबल नीलम और मोनिका ने तेजगढ़ी चौराहे पर बड़ी ही सतर्कता व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का पालन किया। उन्‍हें सर्दी में बारिश के मौसम में भीगने का भी डर नहीं है। वह अपनी ड्यूटी को बहुत ही अच्छे तरीके से निभा रही हैं।

Updated on:
28 Nov 2019, 11:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला