गाजियाबाद में बुधवार को तेज बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई है। इस कारण एकदम से ठंड बढ़ गई है। शहर में कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी भी हुई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली समेत एनसीआर में तूफान आने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं और ओले पड़ने की भी संभावना है। गुरुवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और मेरठ समेत कई जनपदों में बादल छाए रहने से अंधेरा छाया रहा। वहीं, इस बारिश और तेज हवा से दिल्ली एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है।