मेरठ

सिपाही की हत्‍या: देर रात मंगेतर से फोन पर की थी बात, पुलिस को मोबाइल में मिली ऐसी फोटो कि रह गई दंग

मेरठ के फलावदा थाने में तैनात शामली निवचासी सिपाही का शव मिला था खेत में
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2019, 9:42 AM IST
Meerut Murder
सिपाही ने देर रात मंगेतर से की फोन पर बात और मोबाइल से ली ऐसी फोटो, सुबह हो गई हत्‍या

मेरठ। जनपद के फलावदा कस्‍बे में शुक्रवार सुबह एक सिपाही अंकुर चौधरी का शव मिला था। पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। अंकुर की 21 जनवरी को शादी होने वाली थी। उसको एक गोली दाएं कान के ऊपर और दूसरी पेट में मारी गई है। पुलिस ने शुरुआती जांच के इसे आत्‍महत्‍या माना तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। रात को माेर्चरी पर नाराज ग्रामीणों ने एक सिपाही की एके-47 तक छीन ली। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी रणविजय सिंह के साथ भी उनकी तीखी झड़प हुई। उन्‍होंने पोस्‍टमार्टम भी रुकवा दिया। एसपी सिटी ने हत्‍या का केस दर्ज कराने का आश्‍वासन दिया तब जाकर ग्रामीण माने। फिलहाल शनिवार सुबह तक उसका शव पैतृक गांव नहीं पहुंचा था।

फलावदा चौकी पर तैनात था अंकुर

शामली का रहने वाला अंकुर चौधरी मेरठ में फलावदा कस्‍बे की चौकी पर तैनात था। शुक्रवार सुबह उसका शव पुलिस चौकी से कुछ दूर एक खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा और कारतूस भी पड़ा मिला। शुरुआत में तो पुलिस इसे आत्‍महत्‍या के एंगल से भी देख रही थी। बताया जा रहा है क‍ि गरुवार रात करीब 12 बजे अंकुर चौधरी ने चौकी पर तैनात हेड कांस्‍टेबल राजेंद्र सिंह के साथ खाना खाया था। इसके बाद अंकुर ने अपनी मंगेतर से फोन पर बात की। सुबह अंकुर चौकी पर नहीं मिला। उसके दोनों मोबाइल फोन चौकी पर रखे थे। अंकुर का शव सुबह एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने जब अंकुर का मोबाइल चेक किया तो उसमें उसकी तमंचे के साथ फोटो मिली। बताया जा रहा है कि यह वहीं तमंचा है, जो शव के पास मिला था। इस वजह से पुलिस इसे आत्‍महत्‍या का एंगल से भी देख रही थी।

रात में पुलिस ने किय हत्‍या का मामला दर्ज

रात में परिजनों के हंगामे के चलते पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, अंकुर के छोटे भाई अनुज की तहरीर पर हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को मौके से 315 बोर का एक तमंचा, दे कारतूस और दो खोखे मिले हैं। अंकुर की 21 जनवरी को शादी होनी थी जबक‍ि 15 जनवरी से छुट्टी पर जाना था।

Updated on:
12 Jan 2019, 9:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला