मेरठ

यहां हैं चोरों का बोलबाला, करोड़ों की चोरी के बाद बागपत से लेकर लखनऊ में मचा हड़कंप

बैठक में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सुझाए गए उपाय
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 12:12 PM IST
 Eastern Peripheral Expressway
यहां हैं चोरों का बोलबाला, करोड़ों की चोरी के बाद बागपत से लेकर लखनऊ में मचा हड़कंप

बागपत। पश्चिमी यूपी में करोड़ों की लागत से बने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अब तक करोड़ों की चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस प्रशासन के हाथ अभी तक खाली है। लगाातार हो रही चोरी से बागपत ही नहीं बल्कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। इस चोरी से बचने का अधिकारियों ने एक बैठक की जिसमें कई मुद्दों पर विचार किया गया। इस मीटिंग में बागपत के भी अधिकारियों को शामिल किया गया ताकि जल्द से जल्द इस तरह की वारदात पर लगाम लगाई जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई को जिस हाईवे का उद्धाटन पूरे जोश के साथ किया था, आज वह एक्सप्रेस-वे बदहाल होने की कगार पर खड़ा है। सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे को लेकर तमाम वादे किए थे, लेकिन अब यह खतरे से खाली नहीं। इस्टर्न पेरिफेरल पर कभी भी चोरी हो जाती है। चोरी को लेकर इस हाईवे की इतनी किरकरी हो चुकी है कि एनएचएआई से लेकर परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों को इसके लिए दिल्ली में बैठक बुलानी पड़ी और चोरी रोकने के उपायों पर विचार किया गया। दरअसल सारा बखेड़ा एक महीने के अंदर का है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक महीने के अंदर लाखों रूपये के सौलर पैनल, बैटरे, मशीनों के अलावा अब तक करोड़ों के अन्य सामान चोरी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: डंपिंग यार्ड पर अथॉरिटी का यू-टर्न लेकिन लोगों का विरोध जारी, नगाड़ा पीट कर जताया विरोध
लेकिन प्रशासन को इसकी कोई सुध नहीं थी लेकिन जब ये खबर मीडिया में आई तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों और बीजेपी नेताओं ने इसे गंभीरता से लिया। नतीजन दिल्ली में बागपत जनपद सहित अन्य जिलों के अधिकारियों की साथ हुआ बैठक में चोरी रोकने को विचार विमर्श किया गया। परिवहन मंत्रालय और छह जिलों के पुलिस अधिकारियों ने इस पर अपनी राय दी है। जिसमें हाईवे पर पुलिस चैकपोस्ट बनाये जाने पर विचार किया गया है। हालाकि अंतिम फैसला मंत्रालय और एनएचएआई करेगा। लेकिन इतना तय है कि जिन थाना क्षेत्रों से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे गुजरता है वहां पर पुलिस की लगाम चोरो पर नहीं है और वहां अपराधियों का बोलबाला है। अब देखना होगा ये उपाय कितना करागर होता है और इससे चोरी की घटनाओं पर कितनी रोक लगती है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला