मेरठ

मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना, यहां होगी लगातार इतने दिन बारिश, बस कुछ घंटे करें इंतजार

वेस्ट यूपी के कर्इ जनपदों में होने जा रही झमाझम बारिश
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 11:38 AM IST
meerut
मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना, यहां होगी लगाातार इतने दिन बारिश, बस कुछ घंटे करें इंतजार

मेरठ। भीषण गर्मी और चिपचिपाती हवा के बीच हर कोई भगवान से यही कह रहा है कि जल्द से जल्द बरसात हो, अभी इसके लिए आपको अभी कुछ घंटे आैर इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। देश के दक्षिण और उत्तर पूर्व के राज्यों में तो लोगों को गर्मी से राहत मिल ही गई है। वेस्ट यूपी में भी लोगों को अगले कुछ घंटों में भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है। मौसम विज्ञानी कपिल मल्होत्रा के अनुसार वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश की संभावना है।

गुरुवार से लगातार चार दिन बारिश

मंगलवार को हुई हल्की बूंदाबादी और हवा में नरमी के कारण पारा पांच डिग्री नीचे आ गया था। सुबह के समय से ही बादलों की सूरज के साथ आंख मिचौली ने मौसम को खुशगवार बना दिया था। बुधवार को सुबह को भी मौसम में कुछ इस तरह की मिजाजी दिखी। बुधवार को भी सुबह के समय जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानियों की मानें तो आने वाले चार दिनों में मानसून अपनी तेजी दिखाएगा। जिससे वेस्ट यूपी के अलावा प्रदेश में भी जमकर बारिश होने की संभावना है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 28 जून यानी गुरुवार से एक जुलाई तक वेस्ट यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपपत समेत अन्य जनपदों में जोरदार बारिश की संभावना जतार्इ है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला