31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने छात्रा पर लगाए अपने पुत्र के यौन शोषण आैर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप, पुलिस भी रह गर्इ सन्न

एक दिन पहले लड़की ने छेड़छाड़ की थी पुलिस में शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Jun 2018, 10:44 AM IST

meerut

मां ने छात्रा पर लगाए अपने पुत्र के यौन शोषण आैर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप, पुलिस भी रह गर्इ सन्न

मेरठ। अब तक तो पुरुषों के ऊपर ही छेड़छाड़, रेप के मामले दर्ज होते रहे हैं, लेकिन इन मामलों में महिलाएं भी पीछे नहीं है। जिस अवर अभियंता के पुत्र पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, उस पुत्र की मां ने छात्रा पर अपने नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाने आैर नाबालिग की गुपचुप तरीके से वीडियो क्लीपिंग बनाने का आरोप लगाया है। इसके बाद वह नाबालिग के घर पहुंची और अपनी पढ़ार्इ के लिए उसके पिता पर रुपये के लिए दबाव बनाती रही। इसके बाद जब उसके पिता ने रुपये देने से मना किया तो छात्रा ने नाबालिग की वीडियो क्लीपिंग दिखाकर परिजनों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस पर नबालिग के जेई पिता ने छात्रा को रुपये दे दिए। इस पर भी छात्रा नहीं मानी तो उसने एसएसपी कार्यालय जाकर जेई पुत्र पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप मढ़ दिए।

यह भी पढ़ेंः शैलजा की हत्या के बाद यहां रुका था मेजर, यह काम करते समय आया पुलिस की पकड़ में

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का किया था वादा, दिन-रात लोग झेल रहे यह परेशानी

अब लड़के की मां ने लगार्इ गुहार

इस मामले में नया मोड़ आ गया। जब लड़के की मां एसएसपी कार्यालय पहुंची और उन्होंने पूरे मामले का खुलासा किया। छात्रा दूसरे समुदाय विशेष की होने के कारण हिन्दू समुदाय के लोगों में भी रोष है। एसएसपी कार्यालय में जेई के पुत्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली सम्प्रदाय विशेष की छात्रा खुद आरोपों में घिर गई है। दरअसल, आरोपी की मां ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए छात्रा पर अपने नाबालिग पुत्र के यौन शोषण का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ेंः जीजा की ससुराल में हुर्इ इतनी पिटार्इ कि पत्नी की बहन ने उससे कर लिया निकाह

मां ने छात्रा पर लगाए ये आरोप

सिविल लाइन क्षेत्र निवासी अवर अभियंता की पत्नी कार्यवाहक एसएसपी राजेश कुमार से मिली है। उन्होंने बताया कि उसका पुत्र नामी इंस्टीट्यूट का छात्र है, जो बीती 16 जून को ही 18 वर्ष का हुआ है। आरोप लगाया कि उनके पुत्र के साथ पढ़ने वाली उम्र में उससे बड़ी छात्रा वर्ष 2017 में उसके नाबालिग पुत्र का यौन शोषण करती रही। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए छात्रा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाती रही। छात्रा ने अपनी फीस जमा करने के नाम पर उसके पिता से 42,500 रुपये की रकम भी उधार ली थी। काफी तकादा करने पर बीती 10 मई को छात्रा ने यह रकम वापस भी कर दी, जिसकी लिखित रसीद भी है।

अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहे

आरोप है कि अब छात्रा और उसका साथी दानिश उसके बेटे से पांच लाख की रकम की मांग कर रहे हैं। रकम न देने पर छात्रा ने उसके बेटे के अश्लील फोटो वायरल करने शुरू कर दिए हैं। वहीं अधिकारियों को झूठे प्रार्थना पत्र देकर पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रही है। लड़के की मां ने छात्रा के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की है। एसपी देहात ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश