6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्ट यूपी-एनसीआर के लोग करें बस थोड़ा इंतजार, इस दिन राहत दिलाएगी मानसून की पहली बारिश

मंगलवार को हुर्इ बूंदाबांदी से तापमान में आयी गिरावट

2 min read
Google source verification
meerut

वेस्ट यूपी-एनसीआर के लोग करें बस थोड़ा इंतजार, इस दिन राहत दिलाएगी मानसून की पहली बारिश

मेरठ। कई दिनों से आग बरसा रही गर्मी पर हल्की बूंदा-बांदी ने ब्रेक लगा दिया। मेरठ जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आयी है।चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार शाम बादल छाने से कुछ राहत मिली। बादलों की आंखमिचौली के बीच बूंदाबांदी ने बारिश की उम्मीद जगाई, लेकिन बरसे बिना बदरा चले जाने से लोगों को मायूस होना पड़ा। मंगलवार को दोपहर पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया। पारा एक दिन पहले 42 डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों ने भी लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः शैलजा की हत्या के बाद यहां रुका था मेजर, यह काम करते समय आया पुलिस की पकड़ में

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का किया था वादा, दिन-रात लोग झेल रहे यह परेशानी

48 घंटे बाद आएगी मानसून की पहली बारिश

मंगलवार सुबह से ही तेज धूप बदन झुलसा रही थी। सुबह की भीषण गर्मी से बेहाल लोगों में 11 बजे के समय छाए बादल से राहत मिलने की आस जगी। बादलों ने हल्की फुल्की फुहार फेंकी और फिर चले गए, लेकिन अगले ही पल पुरवा हवाओं ने बादल का रूख दूसरी ओर मोड़ दिया। मौसम विभाग की मानें तो ४८ घंटे बाद मानसून की पहली बारिश होगी। मंगलवार को बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार के बाद मौसम में आैर बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि मंगलवार को बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा, मगर बारिश न होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को दोपहर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 48 घंटे बाद मानसून की पहली बारिश आने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः जीजा की ससुराल में हुर्इ इतनी पिटार्इ कि पत्नी की बहन ने उससे कर लिया निकाह