मेरठ

अच्छी बारिश के लिए अभी इतने घंटे आैर करना पड़ेगा इंतजार, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

मानसूनी बारिश नहीं होने से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा  
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 8:13 AM IST
meerut
अच्छी बारिश के लिए अभी इतने घंटे आैर इंतजार करना पड़ेगा, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

मेरठ। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नर्इ संभावना जतार्इ है। पिछली बार बारिश तो हुर्इ, लेकिन उस तरह नहीं, जिस तरह की संभावना जतार्इ गर्इ थी। यह प्रदूषण आैर पर्यावरण मेंं बदलाव के कारण एेसा हो रहा है। मानसून की बारिश अभी उस तरह से शुरू नहीं हुर्इ है, जबकि पहले जुलार्इ के महीने में मानसून की भरपूर बारिश होती थी। अब मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी-एनसीआर क्षेत्र में मानसूनी बारिश होने की फिर संभावना जतार्इ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जल्द ही तेज बारिश इन क्षेत्रों में होने जा रही है।

दो दिन बाद कभी भी बारिश

पिछले तीन दिन से वेस्ट यूपी-एनसीआर क्षेत्र के तापमान में बढ़ोतरी हुर्इ है। सोमवार को इन क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुर्इ थी, लेकिन इसके बाद से यहां बारिश नहीं हुर्इ है। गर्मी आैर उमस के कारण अभी दो दिन तक तापमान आैर बढ़ने की संभावना है। एेसे में अधिकतम तापमान 36डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है, जिसके कारण कम से कम दो दिन अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि बारिश के लिए नौ जुलार्इ तक इंतजार करना पड़ेगा।

बारिश नहीं होने से ये परेशानी

वेस्ट यूपी-एनसीआर क्षेत्र में बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी तो झेलनी पड़ ही रही है, साथ ही कर्इ तरह की परेशानी भी उठानी पड़ रही है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो इस समय बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। गन्ना, चारा, धान, लौकी, तोरी समेत कर्इ फसलों के लिए बारिश बहुत जरूरी हो गर्इ है। इसके अलावा वेस्ट यूपी-एनसीआर क्षेत्र में लाेग बिजली कटौती से भी जूझ रहे हैं। गर्मी में बिजली की काफी मांग बढ़ जाती है। कम उत्पादन आैर ज्यादा मांग के कारण बिजली विभाग को कटौती करनी पड़ रही है। यह कटौती करीब पांच से छह घंटे की है। विभागीय अफसरों का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होती तब तक बेहतर आपूर्ति नहीं दी जा सकती। बारिश होने के बाद लोगों को अच्छी बिजली मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला