31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक से लेकर ट्र्रक तक चोरी करते थे एक ही गांव के ये 11 शातिर बदमाश, फिर इनके इंश्योरेंस का पैसा भी…

मेरठ के सरूरपुर पुलिस के हत्थे पहली बार चढ़े ये बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 7:03 PM IST

meerut

बाइक से लेकर ट्र्रक तक चोरी करते थे एक ही गांव के ये 11 शातिर बदमाश, फिर एफआर्इआर कराकर इंश्योरेंस का पैसा...

मेरठ। मेरठ की सरूरपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो मेरठ और आसपास के जिलों से वाहन चोरी कर मेरठ आैर उसके आसपास के इलाके में वाहनों के चेसिस और इंजन नम्बर बदलर भेज दिया करते थे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इस शातिर गैंग के 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी के वाहन और अवैध असलह बरामद किया है। ये सरूरपुर के खिवार्इ गांव के हैं। ये बदमाश बाइक, कार से लेकर दस टायरा ट्रक तक चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी करने के बाद ये इन वाहनों के साथ इंश्याेरेंस का खेल करते थे। एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेंस कांफ्रेंस करके इस गैंग आफ खिवार्इ के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के छात्रों को दी यह खास सुविधा, हर साल इससे लाखों बच्चों को होगा फायदा

यह भी पढ़ेंः 15 अगस्त के बाद इन जिलों में आएगी 24 घंटे बिजली, जोर-शोर से चल रही तैयारियां

चेकिंग के दौरान हुर्इ मुठभेड़ में 11 पकड़े

सरूरपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ही गांव के 11 बदमाशों को गिरफ़्तार किया है, जो बड़े शातिराना अंदाज में चोरी की घटनाओ को अंजाम देते थे। इस गैंग ने चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने का नया तरीका इजाद किया है। यह लोग वाहनों को कटवाया नही करते थे बड़े शातिराना अंदाज में यह गैंग वाहनों के चेसिस नम्बर और इंजन नम्बर बदल उनको बेच दिया करते थे।

यह भी पढ़ेंः हरियाली का सचः पिछले दस साल में यहां इतने वन काटे गए, सुनकर होश खो बैठेंगे

वाहन चोरी करके इसकी एफआर्इआर कराते थे

सबसे खास बात यह है इस गैंग के लोग चोरी हुए वाहनों का मुकदमा भी दर्ज करा दिया करते थे और उस मुकदमे के आधार पर इंशोरेंस का पैसा भी हड़प लिया करते थे। पुलिस का कहना है कि परिवहन विभाग के ऐसे अधिकारियों को भी चिन्हित किया जाएगा, जो इस गैंग के फर्ज़ी चेसिस और इंजन नम्बर के आधार पर इनको आरसी बनाकर दिया करते थे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस गैंग के पकड़े जाने से मेरठ ओर आसपास के जिलो में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश