मेरठ

वेस्ट यूपी-एनसीआर में इन तीन दिन आएगी बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश आैर बर्फबारी का असर पड़ेगा मैदानी इलाकों में  
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2019, 3:14 PM IST
meerut
वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में इन तीन दिन आएगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मेरठ। सर्दी की शुरुआत में मौसम विभाग ने जो अनुमान लगाए थे, उनसे ज्यादा सर्दी इस बार पड़ रही है। सर्दी शुरु होने तक मौसम विभाग का एक-एक पूर्वानुमान सटीक बैठ रहा था। सर्दी भी जब शुरू हुर्इ तो पूर्वानुमान था कि इस बार सर्दी कुछ ज्यादा रहेगी, लेकिन यह सर्दी इतनी बढ़ जाएगी। ये किसी ने नहीं सोचा था। अगर हर महीने की सर्दी पर नजर दौड़ाएं तो मेरठ में दिसंबर की सर्दी पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा रही। मौसम वैज्ञानिकों ने अब नए साल की शुरुआत में बारिश होने की संभावना जतार्इ है।

मौसम विभाग की ये चेतावनी

कृषि प्रणाली संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि उत्तरी भारत के राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में नए साल के पहले सप्ताह में बारिश आैर बर्फबारी होगी। इसके चलते वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में बारिश की संभावना बन रही है। संभवतः चार, पांच आैर छह जनवरी को बारिश हो सकती है।

पांच साल का टूटा रिकार्ड

हर साल सर्दी अपना रिकार्ड तोड़ती आयी है, लेकिन 2018 में मौसम में जितना बदलाव देखा, वैसा कभी नहीं हुआ। इसलिए माना भी जा रहा था कि इस बार की सर्दी ज्यादा रहेगी, लेकिन यह सर्दी पांच साल का रिकार्ड भी तोड़ेगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। दिसंबर 2018 में मेरठ आैर आसपास का आैसतन न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा है। मतलब पिछले पांच वर्षों के न्यनूतम तापमान से एक डिग्री कम रहा है। इससे कम 2012 में दिसंबर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा था।

Published on:
Also Read
View All
मेरठ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से था संपर्क; बोला- फिदायीन हमला करने के लिए तैयार हूं

मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे