मेरठ

पाॅलीथिन पर प्रतिबंध के बाद यूपी के इस शहर में एटीएम में रुपये डालने पर मिलेगी सेहत की यह लाभकारी चीज

यूपी में पाॅलीथिन पर प्रतिबंध के बाद लिया गया यह निर्णय
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 2:17 PM IST
meerut
पाॅलीथिन पर प्रतिबंध के बाद यूपी के इस शहर में एटीएम में रुपये डालने पर मिलेगी सेहत की यह लाभकारी चीज

मेरठ। दिल्ली की तर्ज पर अब मेरठ शहर में भी प्रमुख स्थानों पर ऐसे एटीएम बूथ लगने जा रहे हैं। जहां पर एटीएम से रूपये नहीं निकलेंगे, बल्कि एटीएम में रुपये डालने पर दूसरी चीज निकलेगी। इस प्रकार के एटीएम शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे।

रुपये डालेंगे तो एटीएम से दूध मिलेगा

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे एटीएम से अभी तक रुपया और पानी ही लोगों को मिलता था, लेकिन अब ऐसे एटीएम लगने जा रहे हैं जिनमें रुपये डालने पर दूध मिलेगा। यह प्रयास पराग डेयरी की ओर से किया जा रहा है। पराग डेयरी अब मिल्क एटीएम लगाने जा रहा है। इन एटीएम की क्षमता 500 लीटर की होगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर इस तरह के करीब 25 मिल्क एटीएम बूथ लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को एटीएम से दूध मिलने लगेगा। सरकार द्वारा पॉलीथिन पर लगाए प्रतिबंध के बाद पराग डेरी के दुग्ध बिक्री में आई कमी को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

वेस्ट यूपी में लगाए जाएंगे 200 मिल्क एटीएम

पराग डेयरी के प्रबंधक एससी वर्मा ने 'पत्रिका' को बताया कि दुग्ध की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम उप्र के अधिकांश जिलों में दुग्ध संघ की करीब 200 मिल्क एटीएम लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि पाॅलीथिन पर प्रतिबंध के बाद पराग दूध की बिक्री पर असर पड़ा है। जिसको पूरा करने के लिए अब मिल्क एटीएम लगाया जाएगा। अकेले मेरठ शहर में ही प्रमुख चौराहों और शहर की पाॅश कालोनियों में 25 से 30 मिल्क एटीएम लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि विभाग ने इसके लिए महाराष्ट्र की कंपनी से समझौता किया है। यहीं कंपनी मिल्क बूथ की देखभाल का भी काम करेगी।

आधा लीटर से एक लीटर क्षमता के टोकन मिलेंगे

उन्हाेंने बताया कि मिल्क बूथ पर दिल्ली मदर डेरी के एटीएम बूथ की तर्ज पर ही कार्य होगा। उन्होंने बताया कि मिल्क बूथ पर आधा लीटर दूध और एक लीटर दूध की क्षमता के टोकन मिलेंगे। दूध के लिए घर से बर्तन लेकर जाना होगा। मिल्क बूथ में 24 घंटे दूध उपलब्ध रहेगा। ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

Updated on:
5 Oct 2018, 2:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला