31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hit and Run case: मौत बनकर दौड़ा कैंटर, होमगार्ड और ठेले वाले को रौंदा, आधा दर्जन घायल, मचा हड़कंप

परतापुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाइवे की घटना, रही अफरातफरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Oct 2018, 1:28 PM IST

meerut

Hit and Run case: मौत बनकर दौड़ा कैंटर, होमगार्ड और ठेले वाले को रौंदा, आधा दर्जन घायल, मचा हड़कंप

मेरठ। गुरूवार की शाम परतापुर क्षेत्र हाइवे पर अलग ही नजारा देखने को मिला। यमराज का वाहन बनकर सड़क पर दौड़ रहे कैंटर से हर कोई बचने के लिए भाग रहा था। मौत बनकर बेतहाशा दौड़ रहे इस कैंटर ने सड़क किनारे खड़े कई ठेलों को रौंद दिया। घटना के दौरान फल के ठेले से सामान खरीद रहे एक होमगार्ड और ठेले वाले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसीएम और सीओ ने लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ेंः बढ़र्इ का काम करने वाले कैराना के इस कारीगर के पास से हरियाणा में मिले हैंड ग्रेनेड आैर असलाह, सबके उड़ गए होश!

दिल्ली की आेर जा रहा था कैंटर

जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम मोहिउद्दीनपुर के निकट खरखौदा मोड़ से दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने किसी वाहन को ओवरटेक किया। इसी बीच कैंटर चालक का संतुलन बिगड़ा और उसने सड़क किनारे खड़े कई ठेलों को रौंद डाला। कैंटर को सड़क पर बेलगाम दौड़ता देख लोग इससे बचकर भागने लगे। हादसे के बाद हड़कंप मच गया और चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। कैंटर की चपेट में आकर फलों का ठेला लगाने वाले कायस्थ गांवड़ी निवासी महेन्द्र पुत्र बनारसी और गाजियाबाद में ड्यूटी से लौटते हुए सामान खरीद रहे उसी के गांव के निवासी होमगार्ड मनदीप पुत्र नत्थू की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः विवेक तिवारी हत्याकांडः 5 अक्टूबर को पुलिस के काला दिवस का पोस्टर वायरल होने से विभागीय अफसर सतर्क

आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार

वहीं, इकला निवासी रोहताश और एक महिला सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगाें ने महेन्द्र के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसीएम ब्रहमपुरी और सीओ ब्रहमपुरी हरिमोहन सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिक मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़ गई। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार हुए कैंटर चालक का नाम साजिद खान निवासी पिलखुवा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश