मेरठ

MLC Election: कोरोना पॉजिटिव भी डाल सकेंगे वोट, एक क्लिक में पढ़ें चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी

Highlights: -चुनाव के लिए 32 सैक्टर व 11 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात -आगामी 1 दिसंबर को होना है चुनाव -स्नातक के लिए सफेद और शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट पेपर
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 4:25 PM IST
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक की मंगलवार को डीएम ने अध्यक्षता की। इस दौरान जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव निर्विवादित, सुचितापूर्ण व पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न कराये। उन्होंने बताया कि गत 1 दिसम्बर को मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। जिसमें स्नातक के लिए सफेद व शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट पेपर होगा। निर्वाचन के लिए जनपद में 32 सैक्टर व 11 जोनल मजिस्ट्रेट बनाये गए है। इसके अलावा 14 सैक्टर व 08 जोनल मजिस्ट्रेट अतिरिक्त बनाये गये हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रत्यार्शी आदर्श आचार संहिता व कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मतदान के दिन कोरोना पाजिटिव व कोरोना के संदिग्ध मरीज भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाये। मतदाता को प्रथम प्रिफेरेन्स (वरीयता) देना आवश्यक है।

उन्होंने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां प्रकाश व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, शौचालय व रैम्प की व्यवस्था सहित सभी आयोग द्वारा निर्धारित सुविधाओं का होना सुनिश्चित करायें। साथ ही मतदान को शांतिपूर्ण व निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करें।

इतने वोटर डालेंगे वोट

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मदन सिह गब्र्याल ने बताया कि स्नातक के लिए 60235 व शिक्षक के लिए 5465 मतदाता हैं। साथ ही निर्वाचन के लिए जनपद मेरठ में 31 मतदान केन्द्र स्नातक के लिए व 30 मतदान केन्द्र शिक्षक के लिए बनाये गये है तथा 77 मतदेय स्थल (बूथ) स्नातक के लिए व 30 शिक्षक के लिए बनाये गये हैं।

Published on: