25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSS के प्रांत प्रचारक के भाई पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, मेरठ से लेकर लखनऊ तक हलचल

Highlights: -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती -अलीगढ़ में पैतृक गांव में हुई वारदात -संगठन मंत्री से बड़े पदाधिकारी तक सक्रिय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Nov 2020, 12:32 PM IST

firing.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मेरठ में आरएसएस के मेरठ प्रांत प्रचारक के भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रांत प्रचारक के भाई पर हमले की सूचना से जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मेरठ में प्रांत प्रचारक को लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल को दी। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अमला अस्पताल में एक पैर पर खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें: कल बस में सफर करना हो सकता है मुश्किल, सोच-समझकर ही घर से निकलें!

बता दें कि धनीराम मेरठ में आरएसएस के प्रांत प्रचारक हैं। उनके बड़े भाई सुग्रीव को गोली मारी गई है। पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए। घटना दादों क्षेत्र के समेना ततारपुर गांव की है। यहां रहने वाले धनीराम सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मेरठ प्रांत प्रचारक हैं। उनके भाई डॉ. सुग्रीव जिनकी उम्र 60 वर्ष है, रात को अपने खेतों पर पानी लगाने गए थे। बताया जा रहा है कि पांच लोगों ने उन्हें गोली मार दी। सुग्रीव के शोर मचाने और गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। गांववालों को आता देखकर हमलावर मौके से भाग निकले। गांववालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के आसपास मजबूत रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, योगी सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही खेतों में पानी लगाने के दौरान कुछ लोगों से सुग्रीव का विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला संघ प्रांत प्रचारक के भाई का जुड़ा होने के कारण रात को ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। संघ और भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने रात को ही गिरफ्तारी के लिए छापे मारने शुरू कर दिए। प्रांत प्रचारक भी रात में ही मेरठ से रवाना हो गए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग