25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक: खड़े कैंटर से भिड़ी तेज रफ्तार सेंट्रो कार, महिला सहित दो की मौत

Highlights: -चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर हुई दुर्घटना -मृतक महिला का पति और बेटी गंभीर -मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रहा था परिवार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Nov 2020, 4:10 PM IST

Accident

Accident

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर सोमवार देर रात हुए हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना दबथुवा अंतगर्त चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भलसोना के सामने हुई। जब सड़क पर खराब खड़े कैंटर से तेज रफ्तार सेंट्रो कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्‍पताल भिजवाया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्‍जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में शहर के बीचों-बीच घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूट

देर रात हुए हादसे में सेंट्रो कार में सवार एक महिला व चालक की मौत हुई। जबकि महिला का पति और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल। मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी नौशाद पुत्र इमामुद्दीन का परिवार सेंट्रो कार में सवार होकर गंगनहर कांवड़ मार्ग से जा रहे थे। भलसोना के सामने खराब खडे कैंटर मे तेज रफ्तार सेंट्रो ने पीछे से टक्कर मारी। जिसमें कार चालक ग्यास पुत्र इस्लाम निवासी सीमापुरी दिल्ली और नौशाद की पत्नी प्रवीण की मौके पर मौत हो गयी। जबकि नौशाद और उसकी 12 साल की बेटी इकरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: पति को छोड़ बहन के देवर से करने लगी प्यार, शादी नहीं करने पर जहर खाकर दी जान

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग