
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुज़फ्फरनगर। जनपद में एक युवक द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। जिसमें महिला ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बावजूद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस मामले में पुलिस कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर पुट्टी निवासी की पुत्री की शादी थाना भोपा क्षेत्र के गांव भेड़ा हेडी निवासी से हुई थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता की बहन थाना रामराज क्षेत्र के गांव जमालपुर में रहती है। वहीं उसके संबंध अपनी बहन के देवर विशु पुत्र चंद्रपाल से हो गए थे, जो अपने पति को छोड़कर उसके साथ ही रहने लगी थी। मगर अब 25 तारीख में विशु की शादी होनी थी, जो पीड़िता को नागवार गुजरी थी।
जिसके बाद पीड़िता ने फिर विशु से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसपर पीड़िता ने जहर खा लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि मृतका का बिना पोस्टमार्टम के ही उसके गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Published on:
24 Nov 2020, 11:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.