मेरठ

अब ‘मोदी राखी’ की मची धूम, बढ़ती डिमांड के बावजूद इतनी छूट के साथ मिल रही

खास बातें डिमांड देखकर दुकानदारों ने कीमत में की भारी छूट आर्डर देने के बाद भी राखी की नहीं हो पा रही पूर्ति राजस्थानी और गुजराती राखियों से ज्यादा बढ़ी डिमांड

2 min read
Aug 08, 2019

मेरठ। लोकसभा चुनाव 2019 में देश में मोदी का ऐसा जादू चला कि उसकी लहर में पूरा विपक्ष उड़ गया। राजनीतिक अखाड़े के बड़े-बड़े धुरंधर चुनाव हारे। ये तो थी चुनाव की बात, लेकिन चुनाव के बाद भी मोदी का क्रेज जनता के बीच से कम नहीं हुआ है। देश-प्रदेश के साथ ही मेरठ में भी इन दिनों मोदी के नाम की धूम मची हुई है। धूम का कारण भी राखी का त्योहार है।

'मोदी राखी' की डिमांड ज्यादा

इस बार 15 अगस्त को रक्षा बंधन त्योहार है। त्योहार के मौके पर इन दिनों बाजार में तरह-तरह राखियां आई हुई हैं। राखी विक्रेता अनिल कुमार के मुताबिक बाजार में इस समय राखी की काफी वैरायटी आई हुई हैं। राखियों की इन वैरायटी में राजस्थानी, गुजराती डिजाइनों की काफी डिमांड है, लेकिन इन दिनों जिस राखी की सबसे अधिक डिमांड महिलाओं के बीच है वह है 'मोदी राखी'। 'मोदी राखी' की डिमांड इतनी है कि उनको पूरी कर पाना मुश्किल हो रहा है।

'मोदी राखी' पर 50 प्रतिशत की छूट

उन्होंने बताया कि 'मोदी राखी' की डिमांड को देखते हुए ही उन्होंने 'मोदी राखी' पर 50 प्रतिशत की छूट रखी है। ये राखी खासकर गुजरात में बनाई जाती है। इस राखी की कीमत 50 रूपये है, लेकिन महिलाओं के बीच अधिक डिमांड होने के कारण इस राखी की कीमत में छूट की गई है। महिलाओं का कहना है 'अच्छे दिन आ गए हैं' इसलिए मोदी राखी की डिमांड बढ़ गई है।

बाजार में तरह-तरह की राखियां

शहर के प्रमुख बाजारों में विभिन्न तरह की राखियां हैं, लेकिन इस बार जिस तरह मोदी राखी की डिमांड बढ़ी है, उससे लगता है कि मोदी का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसमें बहनें भी शामिल हैं। यही वजह है कि बाजार में मोदी राखी की डिमांड बढ़ गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
08 Aug 2019 02:17 am
Also Read
View All