मेरठ

रमजान महीने में 20 साल बाद बन रहा एेसा संयोग

रमजान महीना शुरू हो रहा 17 मई से, 14 जून का रोजा होगा सबसे बड़ा  

2 min read
May 14, 2018

मेरठ। बरकत और रहमत का महीना रमजान 17 मई से शुरू हो रहा है। रोजे को लेकर मस्जिदों और बाजारों में तैयारी जोरों पर है। रमजान का पहला रोजा 14 घंटे से अधिक का होगा, जबकि सबसे लंबा रोजा 14 जून को 15 घंटे छह मिनट का होगा। 17 मई की सुबह से पहले रोजे की शुरुआत हो जाएगी। रमजान में सहरी और इफ्तार के टाइम टेबल छपकर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें

शनि जयंती 2018: साढ़े साती हो या ढैया, सर्वार्थसिद्धि योग में शनि देव सिर्फ यह करने से होंगे प्रसन्न, जरूर करें

20 साल बाद रमजान माह में पांच जुमे

शहर काजी जैनुर्रराशिद्दीन ने बताया कि इस बार रमजान के पाक मौके पर दो तारीख को पहला जुमा होगा। इस दिन अंग्रेजी तारीख 18 मई होगी। जबकि दूसरा जुमा 25 मई, तीसरा जुमा एक जून, चौथा जुमा आठ जून और आखिरी जुमा, जुमातुल विदा 15 जून को होगा। उन्होंने बताया कि इस्लामिक माह शव्वाल का चांद दिखाई देने पर 16 जून को ईद उल फितर मनाई जाएगी। हालांकि चांद के दीदार के साथ एक दिन घट सकती है। उन्होंने बताया कि रमजान महीना में 20 साल बाद यह पहला मौका है, जब पांच जुमे आएंगे।

तीन भागों में बांटा गया रमजान महीने को

रमजान महीने को तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग में एक से दस तक के रोजे होते हैं, जिसमें बताया गया है कि यह रहमतों (कृपा) का दौर होता है। दूसरे दस दिन मगफिरत (माफी) का और आखिरी हिस्सा जहन्नुम (नर्क) की आग से बचाने का करार दिया गया है।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: भाजपा ने नवाज शरीफ से की चिदंबरम की तुलना

मस्जिदों में चलेगा 27 दिन तरावीह का दौर

पहले रोजे की सहरी सुबह 3.55 बजे खत्म होगी और शाम को इफ्तारी 7.07 बजे होगा। इस बार रोजों के मौके पर अधिकांश मस्जिदों में 27 दिनों तक तरावीह चलेगी। तरावीह की नमाज पढ़ाने के लिए हाफिज-ए-कुरान की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्दा कुरान पढ़ने वाले हाफिजों को मस्जिदों में तरजीह दी जाती है।

ये भी पढ़ें

पत्रिका अमृतं जलम्: ऐसे ही नदियों में बहता रहा प्रदूषण तो विलुप्त हो जाएगा पानी
Published on:
14 May 2018 06:32 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड