मेरठ

पीएम से पहले चप्पे चप्पे पर तैनात हुर्इ फोर्स सभा में पहुंचेंगे इतने लाख लोग

देश के सबसे हार्इटेक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने पहुंचेंगे पीएम मोदी
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 11:31 AM IST
pm modi
पीएम से पहले चप्पे चप्पे पर तैनात हुर्इ फोर्स सभा में पहुंचेंगे इतने लाख लोग

बागपत।बागपत में पीएम नरेेंद्र मोदी की जनसभा के लिए सिर्फ दो दिन शेष रह गये है। एेसे में पीएम की सुरक्षा व्यवस्था जांच ने के लिए जिला प्रशासन ही नहीं एसपीजी ने भी डेरा डाल लिया है। गुरुवार को जनपद के आलाधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गयी और तैयारियों को देखा गया। इसके साथ ही सभा स्थल में लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए तीस हजार से ज्यादा कुर्सियां स्टेडियम सभा स्थल में पहुंची। हालांकि अधिकारियों की माने तो सभा में डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

र्इस्टर्न पेरिफेरल का उद्घाटन करने पहुंचेगे पीएम

अापको बता दें कि बागपत के खेकडा मवीकला स्थित खेल स्टेडियम में 27 मई को पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के उद्धाटन के शुभअवसर पर यह जनसभा आयोजित की जा रही है। सबसे पहले हाईवे का उद्धाटन किया जायेगा उसके बाद जनसभा को संबोधित कर पीएम नरेद्र मोदी यहां की जनता से रूबरू होंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। गुरुवार को खेल स्टेडियम में डीएम ,एसपी सहित एनएचएआई के अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की बीच दो घंटे तक वार्ता चली। चूंकि बैठक सुरक्षा को लेकर की जा रही थी। इसलिए बैठक में किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने नहीं दिया गया ।

अधिकारियों ने किया जनसभा का मुआयना

बैठक के बाद जनसभा स्थल का मुआयना किया गया और सुरक्षा व्यवस्था देखी गयी। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किये जा रहे है। बाहरी फोर्स भी मगांर्इ गर्इ है। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी इस जनसभा में मौजूद होगें, सुरक्षा एजेंसी भी सादी वर्दी में इस कार्यक्रम पर नजर रखेगी। इसके साथ ही एलआईयू ने भी सभा स्थल के आस पास जानकारी जुटाकर भेजी है।

एक लाख से अधिक लोग जनसभा में कर सकते है शिरकत

वहीं बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में एक लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे। जिसके चलते लोगों के बैठने आने जाने की व्यवस्था को भी देखा जा रहा है। डीएम ऋषिरेंद्र का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गयी है। अन्य सभी व्यवस्थाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसी भी अपना काम कर रही है। जनसभा के लिए सभी इंतजाम किये जा रहे है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला