1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेंडर बदलकर पति इनकी टीम में हो गया शामिल तो पत्नी ने की यह अनोखी मांग

पति ने गुपचुप तरीके से बदलवा लिया था जेंडर। अब किन्नरों की टोली में हुए शामिल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 4:35 PM IST

DEMO PIC

जेंडर बदलकर पति इनकी टीम में हो गया शामिल तो पत्नी ने की यह अनोखी मांग

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक अजीबों गरीब मामला सामेन आया है। जहां दो बच्चों के पिता ने अपना जेंडर बदलवा लिया। इसके बाद से उसकी पत्नी परेशान है। इतना ही नहीं पिछले एक साल से परेशान पत्नी ने अब प्रोबेशन अधिकारी के सामने गुहार लगार्इ है। पत्नी का आरोप है कि जेंडर बदलकर पति किन्नरों की टोली में शामिल हो गया है। वह मुझ पर भी इसी टोली में शामिल होने का दबाव बना रहा है। जिसके चलते महिला ने प्रोबेशन अधिकारी से शिकायत कर पति से गुजारा भत्ता दिलाने की मांग कर दी है।

यह भी पढ़ें-एक महीने बाद मोबाइल से एेसे खुला युवक की मौत का राज तो सब रह गये हैरान

जेंडर बदलवा कर इनकी टोली में शामिल हुआ पति

गाजियाबाद के मोदीनगर की रहने वाली महिला की शादी यहां के ही एक शख्स से 13 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। महिला का आरोप है कि चार साल पहले पति ने किसी को बिना बताये अपना जेंडर बदलवा लिया था। इसके बाद वह किन्नरों की टोली में शामिल हो गया। महिला आैर परिजनों की कहासुनी पर वह कुछ समय के लिए वापस भी आ गया, लेकिन कुछ दिन बाद उसने महिला के साथ मारपीट कर जबरन उसे उसके मायके भेज दिया। पत्नी का आरोप है कि इसके बाद से पति किन्नरों के साथ घर-घर जाकर बधाई मांगता है और नाचता-गाता है। पति उसको भी इसी टोली में शामिल हो जाने को कह रहा है।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस स्कूल में रात होते ही वाॅर्डन आैर दरोगा खेलते है भूत-भूतनी का ये खेल

महिला ने शिकायत दाखिल कर की ये मांग

वहीं महिला ने प्रोबेशन अधिकारी को शिकायत देकर पति के जेंडर परिर्वतन कराने की बात बताते हुए कहा कि उसे गुजारा भत्ता दिया जाये। उसका पति किन्नर टोली में शामिल हो गया है आैर अब उसे आैर दो बेटों को भी उन्हें में शामिल कराना चाहता है। जिसके चलते महिला पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है। अब बच्चों के पालन पोषण के लिए भी पैसे नहीं है। इस लिए महिला ने अब गुहार लगार्इ है। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत लेकर जांच की जा रही है।