मेरठ

यूपी के इस शहर में ‘माॅर्निंग रेड’ पड़ी तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

मास रेड अभियान चल रहा कर्इ जनपदों में, लाइनलाॅस से जुड़े मामले मिल रहे  
2 min read
• •
Updated: 20 May 2018, 3:58 PM IST
meerut
यूपी के इस शहर में 'मार्निंग रेड' डाली गर्इ तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

मेरठ। वेस्ट यूपी के इन 14 जनपदों में पीवीवीएनएल के अंतर्गत 'मास रेड' में घर-घर चेकिंग की जा रही है। इसमें बिजली चोरी करने वाले काफी लोग पकड़े जा रहे हैं। मेरठ में 58 आैर गाजियाबाद में एक ही दिन में 73 बिजली चोरी को लेकर विभाग ने एफआर्इआर दर्ज करार्इ हैं।पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन का कहना है कि बिजली चोरी को लेकर मास रेड अभियान लगातार चलाया जाएगा आैर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवार्इ की जाएगी।

हर जनपद में विद्युत चोरी पर नकेल

'मास रेड' अभियान के तहत मेरठ क्षेत्र के अर्न्तगत कुल 58 विद्युत उपभोक्ता सीधे विद्युत चोरी करते पाये गये जिनकी एफआईआर दर्ज करार्इ गर्इ। इसमें अकेले ही फाजलपुर रोहटा रोड क्षेत्र की है। यह अभियान गाजियाबाद जनपद में भी चलाया गया, इसमें 73 विद्युत उपभोक्ता सीधे विद्युत चोरी करते पाये गए, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करार्इ गर्इ।

मेरठ में डाली गर्इ 'माॅर्निंग रेड'

पीवीवीएनएल के अर्न्तगत जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपदों में विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक के लिए एमडी आशुतोष निरंजन ने 'मास रेड अभियान' के निर्देश दे रखे हैं। मेरठ में पुराना आरटीआे बिजलीघर के एसडीआे तृतीय वैभव हजेला व जेर्इ सुनील कुमार ने लाइनमैन इकरामुदीन व नवीन के साथ सुबह छह बजे फाजलपुर रोहटा रोड पर माॅर्निंग रेड डाली। इसमें पकड़े गए सभी उपभोक्ता पास से जा रही एलटी लाइन से सीधे केबल डालकर विद्युत चोरी करते पाए गए, जिनकी विद्युत अधिनियम (धारा 135) के अर्न्तगत एफआईआर दर्ज करार्इ गर्इ।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला