मेरठ

3 बच्चों की मां को पड़ोसी ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर भगा कर ले गया दिल्ली, इसके बाद जो हुआ…

बेवफा प्रेमी ने मेरठ से ले जाकर प्रेमिका को दिल्ली में छोड़ा तो खफा युवती ने थाने में कर लिया...
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 5:30 PM IST
lovers
3 बच्चों की मां को पड़ोसी ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर भगा कर ले गया दिल्ली, इसके बाद जो हुआ...

मेरठ. मेरठ से एक प्रेमी युगल दिल्ली भागकर गया तो वहां पर बेवफा प्रेमी ने प्रेमिका को दिल्ली में छोड़ दिया। प्रेमी की बेवफाई से आहत प्रेमिका ने दिल्ली के एक थाने में ही दुपट्टे को फांसी का फंदा बना लिया और सदा के लिए आंखे बंद कर ली। मेरठ से अपने प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली आई महिला ने राजधानी के तिलक नगर थाने के बाथरूम में चुन्नी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरअसल, दिल्ली आने पर प्रेमी ने उसके साथ बेवफाई कर दी थी। युवक उसे इंडिया गेट के पास छोड़कर फरार हो गया था। उसे वहां से तिलक नगर थाने की पीसीआर वैन अपने साथ थाने ले गई और उसने थाने पहुंच अपनी जीवन समाप्त कर लिया। मेरठ आई दिल्ली पुलिस ने एसपी सिटी कार्यालय आकर इस बात की जानकारी जुटाई कि मृतक युवती का प्रेमी कौन था। यह पता चलते ही प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और अपहरण करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मूलरूप से बिहार निवासी 23 वर्षीय महिला यूपी के मेरठ में पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। नगमा की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। इसी बीच महिला का मेरठ में पड़ोस के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ने शहर छोड़ने का फैसला कर लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ 29 मई को भागकर दिल्ली चली गई। महिला अपने प्रेमी के साथ जब दिल्ली पहुंची तो उसके प्रेमी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसका प्रेमी उसे इंडिया गेट पर छोड़कर फरार हो गया। वह काफी देर तक अकेली परेशान होकर इंडिया गेट पर भटकती रही। इसी दौरान उसे दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन तिलक मार्ग थाने ले गई। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाने में पहुंचते ही महिला ने अपने जीजा से बात कराने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसकी उसके जीजा और पति से बात कराई। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे लेने के लिए दिल्ली आने की बात कही। इस बीच उसने महिला सिपाही से कहा कि उसे बाथरूम जाना है। महिला सिपाही उसे सुबह बाथरूम ले गई। जहां उसने बाथरूम में चुन्नी के जरिए फांसी लगा ली। जब काफी देर तक महिला बाहर नहीं निकली तो बाथरूम का गेट खोलकर पुलिस ने देखा तो महिला फांसी से तटकी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। महिला की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क साधकर उस व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया, जिसके कारण युवती की मौत हुई है। तब जाकर घरवालों को उसकी मौत का पता चला। इस बीच महिला के पति और उसके जीजा ने भी युवती के प्रेमी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला