2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में गैस रिफलिंग के समय सिलेंडर फटा, दो बच्चों समेत तीन की मौत, कर्इ झुलसे

मेरठ के सिवालखास की घटना, दीवारें तोड़कर निकाले गए घायल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Jun 2018, 6:05 PM IST

meerut

मेरठ में गैस रिफलिंग के समय सिलेंडर फटा, दो बच्चों समेत तीन की मौत, कर्इ झुलसे

मेरठ। जिले के जानी थाना क्षेत्र के सिवाल खास गांव के एक घर में गैस रिफलिंग के समय सिलेंडर में आग लग गई। जब तक फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की मानें तो घर के भीतर काफी मात्रा में गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल और मिट्टी का तेल रखा हुआ था। इसमें आग इन ज्वलनशील पदार्थों की जद तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी है। उस घर के भीतर परिवार के लोग व बच्चे थे। अंतिम सूचना मिलने तक महिला समेत दो बच्चों के मरने की सूचना है, जबकि अन्य लोग झुलस गए। आग से गैस सिलेंडर फटा तो गांव में अफरातफरी मच गई। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी आधा घंटे लेट पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश था। अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए ग्रामीणों ने जेसीबी का इंतजाम किया और मकान की दीवार तोड़नी शुरू की। दीवार तोड़कर एक युवक को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। घर के भीतर गैस सिलेंडर व पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल अधिक मात्रा में होने के कारण आग बढ़ती चली गर्इ। इससे परिवार के अन्य लोग अंदर फंस गए।

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव Result: इन्हें जिसकी तलाश थी, वह मुकाम कैराना में हासिल कर लिया

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव Result: जीत के जश्न में सपाइयों ने पुलिस आैर पीएसी के जवानों से कहा- आपके दिन बहुरने वाले हैं

अवैध रूप से घरेलू गैस रिफलिंग का काम

ग्रामीणों ने बताया कि सूरज पुत्र बाबू वाल्मीकि सिवालखास में परमिशन लेकर पेट्रोल, डीजल व मिट्टी का तेल का कारोबार करता है। वह इसी की आड़ में अवैध घरेलू गैस रिफलिंग का काम भी करता है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह गैस रिफलिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान गैस रिसने से उसके घर में आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय घर में उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। आग ने पल भर में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। काफी मात्रा में घरेलू गैस व पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल होने के कारण आग ने सभी को अपनी जद में ले लिया। ग्रामीणों ने जेसीबी से दीवार तोड़कर सूरज को बाहर निकाला जबकि परिवार के अन्य सदस्य को भी जैसे-तैसे करके बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें महिला 26 वर्षीय राखी, 12 वर्षीय कनक व छह वर्षीय दीपू की मौत हो गर्इ, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। आग बुझाने का काम अभी भी चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव Result: हार के बाद अपनी पार्टी के बारे में यह क्या कह गए भाजपा नेता

यह भी पढ़ेंः शादी के बाद परेशान करता था रेपिस्ट, पति-पत्नी ने फिर उठाया यह कदम

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश