मेरठ

प्रेमी के साथ दिल्ली आयी तीन बच्चों की मां, फिर बाथरूम के अंदर…

प्रेमी युगल पहले तो दिल्ली में घूमा, फिर अंजाम पहुंचा यहां तक  
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 6:03 PM IST
meerut
प्रेमी के साथ दिल्ली आयी तीन बच्चों की मां, फिर बाथरूम के अंदर...

मेरठ। चार साल पहले शादी होने के बाद तीन बच्चों की मां अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ अपना घर छोड़कर दिल्ली आ गर्इ। दोनों दिल्ली में घूमे, फिर कुछ एेसा हुआ कि दोनों अलग-अलग हो गए। इसके बाद जाे हुआ, वह काफी खौफनाक रहा...

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने कैराना की हार पर दिया बड़ा बयान...

यह भी पढ़ेंःमायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ

दिल्ली में आनेे के बाद यह हुआ

मेरठ का प्रेमी युगल दिल्ली भागकर गया तो वहां पर बेवफा प्रेमी ने प्रेमिका को दिल्ली में छोड़ दिया। दरअसल, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गर्इ है। यह इतनी बढ़ गर्इ थी कि युवक उसे इंडिया गेट के पास छोड़कर फरार हो गया था। उसे वहां से तिलक नगर थाने की पीसीआर वैन अपने साथ थाने ले गई और उसने थाने पहुंचकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। मेरठ आयी दिल्ली पुलिस ने एसपी सिटी आफिस आकर यह जानकारी की कि मृतक युवती का प्रेमी कौन था। यह पता चलते ही प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने व अपहरण करने का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार निवासी 23 वर्षीय महिला मेरठ में पति व तीन बच्चों के साथ रहती थी। विवाहिता की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। महिला का मेरठ में पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला अपने प्रेमी के साथ 29 मई को भागकर दिल्ली चली गई। प्रेमी के साथ दिल्ली पहुंची महिला की उसके प्रेमी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई तो उसका प्रेमी उसे इंडिया गेट पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार थाने में पहुंचते ही महिला ने अपने जीजा से बात कराने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसकी उसके जीजा व पति से बात कराई। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे लेने के लिए दिल्ली आने की बात कही। इस बीच उसने महिला सिपाही से कहा कि उसे बाथरूम जाना है। महिला सिपाही उसे बाथरूम ले गई, जहां उसने बाथरूम में चुन्नी के जरिए फांसी लगा ली। बाथरूम का गेट खोलकर पुलिस ने शव बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क साधकर उस व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जिसके कारण महिला की मौत हुई है। उसके पति और उसके जीजा ने भी विवाहिता के प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला