मेरठ

दो बच्चों की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था युवक, फिर एक दिन अचानक…

लिव इन रिलेशनशिप में पांच साल से रह रहे थे दोनों

2 min read
Jun 08, 2018
दो बच्चों की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था युवक आैर फिर एक दिन अचानक...

मेरठ। लिव इन रिलेशनशिप में दो बच्चों की मां के साथ रह रहा युवक अचानक गायब हो गया। जिस महिला के साथ युवक रह रहा था उसका कहना है कि उसे भी नहीं पता युवक कहां चला गया, जबकि युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक को महिला ने गायब करवा दिया है।

ये भी पढ़ें

बिजली मीटर को लेकर है नया फरमान, इस पर विरोध जताया तो भुगतना पड़ेगा यह अंजाम

युवक के परिजन लगा रहे आरोप

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के नूर नगर निवासी महिला पर युवक की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा काटा। महिला का पति फौज मेें था, उसकी मौत होने के बाद यह युवक महिला के साथ रहता था। अब युवक गायब है। परिजनों का आरोप है कि महिला ने उसकी हत्या करा दी है। बड़ागांव परीक्षितगढ़ निवासी इकराम का 5 वर्ष पहले लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहने वाली महिला से संपर्क हुआ। उसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। तीन जून को अचानक इकराम लापता हो गया। इकराम के परिजनों ने इस महिला से संपर्क किया, लेकिन उसने इकराम के बारे में कुछ नहीं बताया। उसके बाद परिजनों ने परीक्षितगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तभी से परिजन इकराम की तलाश में लगे हुए हैं। जब इसकी जानकारी महिला को लगी, तो वह अपनी जान बचाने के लिए लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई को कहने लगी, लेकिन एसएसआई ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज है। इसलिए मुकदमा नहीं लिखा जाएगा। उसके बाद महिला थाने से चली गई।

युवक की बाइक महिला के घर से बरामद

महिला का कहना है कि उसका पति फौज में था। 2003 में अचानक हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी। 5 साल पहले उसके संपर्क में इकराम आया और उसके साथ रहने लगी। महिला के एक बेटा, एक बेटी है। महिला का कहना था कि मैं उसका सारा खर्च उठाती थी। वह उसे क्यों मारेगी? इसके बाद इकराम के परिजन महिला के घर पहुंचे तो महिला वहां से गायब मिली। जबकि इकराम की बाइक महिला के घर से ही बरामद हो गई। परिवार को आशंका है कि महिला ने इकराम की हत्या करा दी है। लिसाड़ी गेट पुलिस का कहना है कि परीक्षितगढ़ थाने में इकराम की गुमशुदगी दर्ज है, वहीं से कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें

कैराना के परिणाम के बाद भाजपा के इस गढ़ में भी मंडराने लगा है यह खतरा
Published on:
08 Jun 2018 01:11 pm
Also Read
View All