
मेरठ. प्रदेश में सीएम योगी की नीतियों के खिलाफ लोगों के बढ़ते आक्रोश का सीधा फायदा कांग्रेस को होता दिख रहा है। यही वजह है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस से टिकट चाहने वालों की भारी भीड़ लग रही है। टिकट चाहने वालों की भीड़ देखर आला नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी जोश देखने को मिल रहा है। जहां प्रदेश में कई इलाकों में बसपा को टिकट के दावेदार नहीं मिल रहे हैं। वहीं, लगभग तीन दशक से उत्तर प्ररदेश की सत्ता से दूर चल रहे कांग्रेस के प्रति लोगों को रुझान एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। कुछ ऐसी है नजारा बुधवार को मेरठ में देखने को मिला। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और वेस्ट यूपी प्रभारी नसीब सिंह के मेरठ पहुंचने पर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश दिखने को मिला।
टिकट चाहने वालों की लगी भीड़
गौरतलब है कि जिला और शहर के चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए कमेटी का गठन करने के लिए वेस्ट यूपी प्रभारी यहां पहुंचे, तो बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्थानीय नेताआें की भीड़ लग गर्इ। इस दौरान नेताओं में अपना चेहरा दिखाने की होड़ लगी रही। कई नेता तो नसीब सिंह के सामने बार-बार गए। कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कैमरे के सामने नहीं आते हुए कहा कि कांग्रेसियों में यह जोश पार्टी के लिए नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी आैर योगी आदित्यनाथ की मुखालफत के लिए ज्यादा है। एेसी भीड़ पार्टी कार्यालय में काफी दिनों बाद दिखी है। कुछ वरिष्ठ नेताआें का कहना है कि नरेंद्र मोदी आैर योगी आदित्यनाथ के राज में लोग परेशान हैं, इसलिए चुनाव में उम्मीदवार बनकर इनकी मुखालफत करना स्थानीय नेताआें का मकसद है। इसलिए काफी लोग उम्मीदवारी के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
कमेटी तय करेगी उम्मीदवार
वेस्ट यूपी प्रभारी ने जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम आैर नगर पालिका के चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार तय करने के लिए इस जिला और महानगर कमेटी में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ उस जिले और महानगर में विधानसभा चुनाव जीतने या लड़ने वाले, पूर्व सांसद, पूर्व एमएलए, मौजूदा सांसद और विधायक, अग्रिम संगठन के अध्यक्ष शामिल होंगे।
उम्मीदवारी के लिए समर्थकों के साथ पहुंचे नेता
बैठक के बाद नसीब सिंह ने उन पार्टी नेताआें और कार्यकर्ताआें काे बुलाया, जो मेयर और पार्षद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। एक-एक करके उन्हें बुलाया गया आैर उनकी मंशा पूछी गर्इ। साथ ही कमेटी के सामने तैयारी के साथ अपना इंटरव्यू अच्छा देने की सलाह दी।