मेरठ

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में नेताओं और जेल अधिकारी समेत 100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज, इनको मिली क्लीन चिट

सुनील राठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में पुलिस
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 11:17 AM IST
munna Bajrangi
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: नेताओं और जेल अधिकारी समेत 100 लोगों के बयान दर्ज, इनको मिली क्लीन चिट

बागपत. पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस ने नेताओं और जेल अधिकारियों समेत 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस जल्द ही सुनील राठी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करेगी। वहीं विवेचना में शामिल अन्य नामों को क्लीन चिट दी जा सकती है। बता दें कि इस समय सुनील राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सूत्रों के मुताबिक सप्ताहभर में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बागपत की जिला जेल में 9 जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने हत्या के बादद पिस्टल को गटर में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने गटर से पिस्टल के साथ दो मैगजीन और 22 कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में तत्कालीन जेलर ने सुनील राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह, रिटायर्ड सीओ जेएन सिंह, प्रदीप सिंह, विकास समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए हत्या कराने का आरोप लगाया था। इस हत्याकांड के बाद बागपत जेल में सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए तो हत्यारोपी सुनील राठी को यूपी के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां शिफ्ट करने का सुनील राठी ने विरोध करते हुए खाना तक छोड़ दिया था। इसके बाद प्रशासन ने उसे फतेहगढ़ से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया।

फिलहाल सुनील राठी तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में पुलिस ने नेताओं समेत जेल बंद बंदियों और जेल अधिकारियों समेत 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस इस केस में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी को ही इस हत्याकांड में आरोपी बनाया है। विवेचक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सुनील राठी पर ही आरोप तय हुए हैंं। अन्य किसी आरोपी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसलिए उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। सप्ताहभर में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

Updated on:
8 Oct 2018, 11:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग