28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुसलमानों के धर्म परिवर्तन ने लिया सांप्रदायिक रंग, मुस्लिमों की पंचायत के बाद हिन्दुओं ने दी बड़ी धमकी

बोले, धर्म परिवर्तन करने वालों पर आंच भी आई तो अंजाम बुरा होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 6 Oct 2018, 4:30 PM IST

Baghpat conversion

मुसलमानों के धर्म परिवर्तन ने लिया सांप्रदायिक रंग, मुस्लिमों की पंचायत के बाद हिन्दुओं ने दी बड़ी धमकी

बागपत. बदरखा में 13 मुस्लिमों के धर्म परिवर्तन का मामला और गरमाता जा रहा। धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ़ बागपत के निवाड़ा में हुई मुस्लिम पंचायत के बाद अब हिन्दुओं की ओर से धमकी भरा फरमान आया है। मुस्लिम पंचायत में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों से नाराज बदरखा के हिन्दुओं का पारा चढ़ गया है। बदरखा के हिन्दुओं ने चेतावनी दी है कि यदि धर्म परिवर्तन करने वालों पर आंच भी आई तो अंजाम बुरा होगा। इसके साथ ही इन लोगों ने मुसलमानों को ललकारते हुए कहा है कि किसी की हिम्मत है तो गांव में घुसकर इस परिवार को हाथ लगाकर दिखाए।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम परिवार के धर्म परिवर्तन करने पर मुसलमानों ने खोला मोर्चा, कर दिया बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन कर मुसलमान से हिन्दू बने परिवार के मुखिया के इस बयान से हिल जाएगी मोदी सरकार

13 मुस्लिमों के धर्म परिवर्तन के बाद निवाड़ा में हुई मुस्लिमों की पंचायत से बदले माहौल के बाद बदरखा के में रह रहे धर्म परिवर्तन कर अख्तर अली से धर्म सिंह के घर डेरा डाल दिया है। आलम ये है कि गांव के बुजुर्ग और महिलाएं सुबह शाम धर्म सिंह और उसके परिवार से मिलने जाते हैं। हिन्दुओं के इस रुख से साफ है कि वो अपने गांव में शरण लेने वाले इस परिवार के साथ हर मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखना चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है इस परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए, जबकि दिलशाद से दिलेर सिंह बने धर्म सिंह के बेटे का कहना है कि धर्म परिवर्तन करने से पहले दम घुट रहा था और अब खुशहाली है।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले में बेटे की कथित हत्या के पुलिस के रवैये से नाराज एक मुस्लिम परिवार ने कथित रूप से हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया था। हिंदू युवा वाहिनी (भारत) की देखरेख में हिन्दू धर्मगुरु ने बाकायदा हवन कराकर 13 लोगों को विधिवत रूप से हिंदू धर्म स्वीकार कराया था। धर्म परिवर्तन कर अख्‍तर अली से धर्म सिंह बने परिवार के मुखिया ने बताया कि मैंने अपना धर्म इसलिए बदला, क्‍योंकि पुलिस उनके मामले की जांच सही तरीके से नहीं कर रही थी। इतना ही नहीं मुस्लिम समुदाय भी उनके समर्थन में खड़ा नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा कि मोदी के भारत में मुस्लिमों के साथ सही व्‍यवहार नहीं होता है और मुझे न्‍याय चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग