मेरठ

यूपी के इस शहर में शराब पीने के बाद 80 रुपये नहीं देने पर कर दिया कत्ल!

मेरठ के केसरगंज क्षेत्र का मामला, पुलिस ने किए दो गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 4:07 PM IST
meerut

मेरठ। शराब पीने के बाद 80 रुपये मांगने आैर नहीं देने पर पैसे मांगने वालों ने र्इंटों से कुचलकर हत्या कर दी आैर शव केसरगंज चौकी के सामने परिषदीय विद्यालय परिसर में फेंक दिया। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी मरने वाली की अंगूठी पहचान लिए जाने से हुर्इ। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया आैर इन्होंने जो घटना बतार्इ, उससे हर कोर्इ हैरान रह गया। चार अप्रैल को स्कूल परिसर में गांव पनवाड़ी निवासी अमित कुमार का शव मिला था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना का खुलासा किया।

शराब के पैसे मांगे थे

एसपी सिटी ने दाेनों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर बताया कि शादाब आैर अजीम दोनों चार अप्रैल को शराब पी रहे थे। इसी बीच अमित कुमार भी वहां पहुंच गया। दोनों ने अमित को शराब इस शर्त पर पिलार्इ की, वह शराब के 80 रुपये दे देगा। शराब पीने के बाद अमित ने शादाब व अजीम को पैसे देने से मना कर दिया। इस पर शादाब ने अमित को थप्पड़ मार दिया। इससे वह शराब के नशे में गिर गया। झगड़ा बढ़ने पर दाेनों ने मिलकर अमित को र्इंटे मार-मार हत्या कर दी आैर शव केसरगंज चौकी के सामने स्कूल परिसर में फेंक दिया। जाते हुए दोनों उसक पर्स आैर अंगूठी भी साथ ले गए।

अंगूठी के कारण पकड़े गए

एसपी सिटी ने बताया कि अमित की हत्या के बाद उसके दोस्तों ने इनके पास अमित की अंगूठी देख ली थी आैर पुलिस को बतार्इ थी। इसके बाद जब पुलिस ने एक सूचना पर दोनों पकड़ा तो पूछताछ में इन्होंने अमित की हत्या की घटना बतार्इ। इनमें से एक पास अमित का पर्स भी मिला। दोनों को जेल भेज दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला