मेरठ

Meerut nagar nigam Board Meeting: मुस्लिम महिला सभासदों ने गाया वंदे मातरम, बदले जाएंगे प्रमुख चौराहों के नाम; देखें वीडियो

Meerut nagar nigam Board Meeting: मेरठ नगर निगम बोर्ड की आज पहली बैठक हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पास हुई। जिसमें प्रमुख चौराहों के नाम बदलने का प्रस्ताव भी शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2023, 7:03 PM IST
Meerut nagar nigam Board Meeting: बोर्ड बैठक कई प्रस्ताव पास, बदले जाएंगे प्रमुख चौराहों के नाम
मेरठ नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक के दौरान वंदे मातरम के सम्मान में खड़े हुए मुस्लिम महिला पार्षद

Meerut nagar nigam Board Meeting: मेरठ में आज नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक हुई। जिसमें महानगर के विकास संबंधी कई प्रस्ताव पास हुए। नगर निगम की बैठक में मेरठ के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर भी निगम बोर्ड बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक शुरू होते ही वंदे मातरम गान हुआ। जिसमें निगम बोर्ड के सभी सभासदों ने बिना किसी विरोध के गया। इसके बाद बैठक शुरू हुई। नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालियां ने कई प्रस्ताव रखे। जिन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

बेगमपुल गुलामी का प्रतीक
नगर निगम बोर्ड की बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि बेगमपुल नाम गुलामी का प्रतीक है। बेगमपुल का नाम अब भारत माता चौक कहलाएगा। उन्होंने कहा कि ईव्ज चौराहे का नाम अब माधव चौक होगा। सूरजकुंड रोड पर स्पोर्ट्स द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य चौराहों और बाजारों के नाम भी बदले जाएंगे। बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव बिना किसी विरोध के पास हो गए।

बोर्ड बैठक में मेरठ नगरायुक्त अमित पाल शर्मा के अलावा मेरठ के सभी वार्डों के सभासद, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में वंदे मातरम को लेकर किसी प्रकार का कोई विरोध या हंगामा नहीं हुआ। सभी सभासदों ने सम्मान के साथ खड़े होकर वंदे मातरम गायन किया।

बता दें इससे पहले नगर निगम नए बोर्ड शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम गान को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में एआईएमआईएम पार्षदों ने वंदे मातरम गायन का विरोध किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी थी। आज फिर विरोध की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनता किया गया था। लेकिन बोर्ड बैठक में किसी प्रकार का हंगाम नहीं हुआ। बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला