मेरठ

मुस्लिम धर्मगुरू ने हिन्दू-मुस्लिम एकता को लेकर भाजपा सरकार के लिए कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

कहा- बुलंदशहर में जो घटना हुर्इ, उससे मुस्लिमों का काेर्इ वास्ता नहीं
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2018, 2:10 PM IST
meerut
मुस्लिम धर्मगुरू ने हिन्दू-मुस्लिम एकता को लेकर भाजपा सरकार के लिए कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

मेरठ। कारी शफीकुर्रहमान पश्चिम उप्र के सम्मानजनक मुस्लिम धर्मगुरू की श्रेणी में आते हैं। कारी शफीकुर्रहमान आज जो परिस्थिति देश में है उससे बहुत आहत हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में देश में जो स्थिति बन रही है, वह बड़ी घातक और देश के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि आज हिन्दुओं और मुस्लिमों को बांटने का काम किया जा रहा है। इस देश की एक हजार साल पुरानी संस्कृति को खत्म करने का काम भाजपा कर रही है।

हिन्दु-मुस्लिम को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। दोनों मजहबों के बीच एक दरार पैदा की जा रही है। इससे मुल्क में बहुत बुरे हालात पैदा हो रहे हैं। इससे न तो मुल्क तरक्की कर सकता है और न मुल्क के हालात सुधर सकते हैं। इस देश के एक हजार साल के पीरियड में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ रहा है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अब हिन्दू और मुस्लिमों के बीच में एक दरार पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मुल्क के लिए नुकसान देह है।

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में जो घटना हुई। उसका मुस्लिमों से कोई वास्ता नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ लोग इसको जबरन इस कौम से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मुल्क हमेशा से अमन-ओ-चैन का रहा है। हमें अमन ओ चैन से हमारे हिन्दू भाइयों के साथ हमको रहने दो। उन्होंने कहा कि आज मुल्क के हालात ठीक नहीं है। इन हालातों को कुछ तत्व और अधिक खराब करने की कोशिश में जुटे हैं। जो कि बेहद खतरनाक है। सरकार को स्थितियाें में सुधार करना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला