मेरठ

Shree Krishna Janmashtami 2021: पांच वक्त की नमाज के साथ अफरोज करती हैं कृष्ण की पूजा-आरती

Shree Krishna Janmashtami 2021: अफरोज बताती हैं उनके जीवन में काफी परेशानियां चल रही थीं। वे जिस बस्ती में रहती हैं वो हिंदू-मुस्लिम की मिलीजुली बस्ती है।

2 min read
Aug 30, 2021

Shree Krishna Janmashtami 2021: मेरठ. देश में भले ही कई मजहब के लोग रहते हो। लेकिन, जब आस्था हावी होती है तो वह मजहब की दीवार को भी तोड़ देती है। मेरठ निवासी अफरोज सैफी पर भी कृष्ण भक्ति की आस्था इस कदर हावी हुई कि वे घर में ही कृष्ण की पूजा करने लगी। अफरोज पांच वक्त की नमाज के साथ ही सुबह शाम कृष्ण की पूजा-आरती भी करती हैं। अफरोज हर साल मेहंदीपुर बालाजी भी जाती हैं। पिछले 11 साल से अफरोज हर जन्माष्टमी पर व्रत रखतीं हैं और हिंदू रीति से पूजा इत्यादि के बाद अपने व्रत का पारण करती हैं।

बेटे को मानती हैं बालाजी और श्रीकृष्ण की देन

अफरोज बताती हैं उनके जीवन में काफी परेशानियां चल रही थीं। वे जिस बस्ती में रहती हैं वो हिंदू-मुस्लिम की मिलीजुली बस्ती है। इसी बस्ती में रहने वाले कुछ लोग बालाजी जा रहे थे। उन्होंने अफरोज से कहा कि वे भी चलें। बालाजी उनकी मनोकामना पूरी करेंगे। अफरोज ने अपनी मन्नत एक कागज पर लिखकर बालाजी और मथुरा कृष्ण के पास भिजवा दी। अफरोज कहती हैं उसके बाद से तो उनकी जिंदगी में चमत्कार हो गया। वे अब हर साल बालाजी और मथुरा कृष्ण के दर्शन करने जाती हैं।

घर में एक तरफ कुरान है तो दूसरी तरफ श्रीकृष्ण भगवान

अफरोज के इबादतगाह में एक तरफ कुरान है तो दूसरी ओर कृष्ण की सुंदर मूर्ति रखी हुई है। जिसकी वे रोज पूजा करती हैं। अफरोज का कहना है कि उनकी भक्ति के आड़े कभी मजहब की दीवार नहीं आई। वे ईद मनाती है तो जन्माष्टमी भी उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाती हैं। जन्माष्टमी के दिन वे अपने घर में सजावट करती हैं। वे अपने बेटे को कृष्ण का अवतार मानती हैं। उनको कहना है कि बेटा भगवान कृष्ण और बालाजी की देन हैं। बेटा होने के बाद वे बालाजी गईं थी और वहां पर उद्यापन भी किया था।

BY: KP Tripathi

Published on:
30 Aug 2021 03:25 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड