मेरठ

मेरठ में पशु चिकित्सक की हत्या, हाइवे पर शव रखकर लोगों ने लगा दिया जाम

मौत की गुत्थी सुलझाने आैर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

2 min read
Jun 17, 2018
मेरठ में पशु चिकित्सक की रहस्यमयी मौत, हाइवे पर लोगों ने लगा दिया जाम, पुलिस मौके पर ताकती रही

मेरठ। रविवार की सुबह सरधना क्षेत्र में पशु चिकित्सक का शव हाइवे पर पेड़ से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाइवे पर जाम लगा जमकर हंगामा किया। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम खुलवाने मौके पर पहुंची थाना पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख पुलिस हाथ बांधे खड़ी रही। पुलिस को इस बात का डर था कि कहीं ग्रामीण और अधिक उग्र हो गए तो वाहनों में तोड़फोड़ तक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

र्इद पर स्कूटी में टक्कर मारने वाले हुड़दंगी स्टंटबाजों को युवती ने सिखाया बड़ा सबक

पेड़ से लटका मिला है शव

खेड़ा निवासी राहुल (22) पुत्र सुभाष पशु चिकित्सक था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम करीब चार बजे राहुल किसी पशु को देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन पहले तो घंटी जाती रही, लेकिन देर रात के बाद उसका मोबाइल भी स्विच आफ हो गया। रविवार की सुबह क्षेत्र के ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल मार्ग पर पेड़ पर राहुल का शव लटका देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की शर्ट से ही फंदा बनाकर लटकाए गए शव को पेड़ से उतारा। वहीं, मृतक की बाइक दो किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप के पास खड़ी मिली।

परिजनों आैर ग्रामीणों ने लगाया जाम

उधर, जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाते हुए पुलिस को शव सौंपने से इंकार कर दिया। ग्रामीण डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। घंटों हंगामे के बाद सीओ सरधना संतोष कुमार और एसपी देहात राजेश कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे। एसपी देहात ने शीघ्र ही हत्या के खुलासे का आश्वासन देते हुए जाम खुलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं।

ये भी पढ़ें

र्इद पर राजनीतिक दल कैंप लगाकर दे रहे थे मुबारकबाद, सतारुढ़ दल ने त्योहार पर इस मजहब से बनाकर रखी दूरी
Published on:
17 Jun 2018 05:22 pm
Also Read
View All