मेरठ

14 साल की बेटी और 11 का बेटा, कमरे में बंद हो गया पिता, खोलकर देखा तो इस हालत में मिला, देखें वीडियो

Highlights मेरठ की अजंता कालोनी का मामला कमरे का बंद दरवाजा तोडऩा पड़ा परिजनों में मच गया कोहराम      

2 min read
Sep 22, 2019

मेरठ। गढ़ रोड स्थित अजंता कालोनी में प्रतिदिन की तरह चहल-पहल थी। इसी कालोनी में नगरायुक्त के पीए और उनका परिवार भी रहता था। दोपहर को पीए के बेटे से मिलने के लिए उसकी बुआ का लड़का पहुंचा। पीए का बेटा घर के भीतर ही था। बुआ के लड़के ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन पीए के बेटे ने दरवाजा नहीं खोला।

कई आवाजें लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बुआ के बेटे को शक हुआ। जिस पर उसने पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों की मदद से युवक ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो भीतर का नजारा देखकर पड़ोसी और मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। भीतर युवक का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। लोगों ने शव को नीचे उतारा और उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नगर निगम में लिपिक के पद पर कार्यरत था। उसके पिता नगरआयुक्त के पीए हैं। अमरदेव उर्फ अमित नागर नगर निगम में लिपिक हैं।

अमित के भाई दीपक के अनुसार आज वह घर पर अकेला था। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी है। जिसमें बेटी 14 साल की है और बेटा 11 साल का है। दोपहर को अमित की बुआ का लड़का उससे मिलने के लिए आया। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसको कुछ शक हुआ तो उसने पड़ोसियों को आवाज लगाई। मौके पर अमित के पड़ोसी भी पहुंच गए। उन्होंने भी अमित को आवाज लगाई। लेकिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर अमित फांसी के फंदे से झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइट नोट भी नहीं बरामद हुआ। अभी तक युवक द्वारा खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर निगम कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
22 Sept 2019 01:47 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड