मेरठ

तंत्र क्रिया के लिए पड़ोसी के पालतू कुत्ते की चढ़ा दी बलि, आरोपी युवक हिरासत में

तंत्रक्रिया करने वाले युवक ने गली में ही कुत्ते को अपनी गोद में रखा और मंत्र पढ़ने लगा। इसी दौरान तांत्रिक ने कुत्ते का गला घोटकर मार दिया।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2021, 3:09 PM IST
tantra.jpg

मेरठ. एक तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के चक्कर में पशु बलि के नाम पर पड़ोसी के कुत्ते का गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक को ऐसी हरकत करते देख आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों को कहना है कि युवक तंत्र क्रिया का काम करता है। उसके पास तरह-तरह के लोग आते रहते हैं।

तंत्र क्रिया करने के लिए पड़ोसी के कुत्ते को पकड़ा

मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर तीन का है। सेक्टर तीन निवासी लक्ष्मी गर्ग ने बताया कि उनके पड़ोस में एक युवक रहता है। युवक तंत्र क्रिया करता है, उसके पास तंत्र क्रिया करवाने वालों की भीड़ लगी रहती है। मोहल्लेवासियों ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन वो लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर देता है। आरोप है कि युवक कभी किसी के घर के आगे कुछ रख देता है, तो कभी गली में ही बैठकर रात-रातभर तंत्र क्रिया करता है। आरोप है कि युवक ने तंत्र क्रिया करने के लिए पड़ोसी के कुत्ते को पकड़ लिया।

तांत्रिक ने कुत्ते का गला घोटकर की हत्या

तंत्रक्रिया करने वाले युवक ने गली में ही कुत्ते को अपनी गोद में रखा और मंत्र पढ़ने लगा। इसी दौरान तांत्रिक ने कुत्ते का गला घोटकर मार दिया। इसके बाद वो मरा हुआ कुत्ता गोद में उठाकर इधर-उधर घूमता रहा और मंत्र पढ़ता रहा। लोगों ने जब ये नजारा देखा तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और मारपीटकर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी तांत्रिक को पकड़ लिया और थाने ले गए। लक्ष्मी गुप्ता ने आरोपित युवक विक्की शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

आसपास के लोगों ने बताया कि विक्की इससे पहले भी गली में खेल रहे एक बच्चे को पकड़ने का प्रयास कर चुका है। लेकिन वह हाथ नहीं आया था। यदि वह बच्चे को पकड़ लेता तो अनर्थ हो जाता। गनीमत रही कि बच्चा उससे छूटकर भाग गया था। मोहल्लेवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला