मेरठ

कोर्ट मैरिज के बाद ऑनर किलिंग का खतरा देखकर बुर्के में पुलिस अफसरों से गुहार लगाने पहुंची, ये है पूरा मामला

Highlights मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का मामला 24 सितंबर को कोर्ट मैरिज की थी दो दिन पहले युवक के साथ घर से गई
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2019, 11:03 AM IST
meerut

मेरठ। कोर्ट मैरिज करने के बाद घर में जानकारी दिए बगैर युवती युवक के साथ दो दिन पहले घर से चली गई थी। फिर अचानक नवदंपती पुलिस अफसरों से गुहार लगाने पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से युवती को बचाया। दरअसल, युवती ने अपने घर मेें बगैर बताए कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया था। इसके बाद युवती युवक के साथ चली गई थी। अब युवती को ऑनर किलिंग का खतरा दिख रहा है। पुलिस अफसरों ने भरोसा दिलाया है।

मामला ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गणेशपुरी निवासी अमर की माधवपुरम मोबाइल फोन की दुकान है। करीब एक साल पहले माधवपुरम की एक ही वर्ग की युवती उसकी दुकान पर आयी थी। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। फिर छह महीने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए अर्जी लगाई। 24 सितंबर को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन इस बारे में दोनों ने अपने घर पर नहीं बताया। दोनों अपने-अपने घर रहने लगे। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दिल्ली में तय कर दिया। युवती ने इसका विरोध किया, लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद युवती युवक अमर के साथ दो दिन पहले घर से चली गई। इसके बाद युवती के परिजनों ने इसकी थाने में तहरीर दे दी।

शनिवार को दोनों एसएसपी आफिस पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। यहां युवती बुर्का पहनकर पहुंची थी। यहां सीओ हरिमोहन सिंह ने उनको थाने भेज दिया। युवक के साथ बुर्का पहने युवती जब थाने पहुंची तो दोनों ने ऑनर किलिंग का खतरा जताया। किसी ने युवती के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। पुलिसकर्मी दोनों से बात कर ही रहे थे कि परिजनों ने पहुंचकर युवती की पिटाई कर दी। पुलिस ने युवती को परिजनों से छुड़ाया। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि युवती को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला