मेरठ। गढ़ रोड बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल संचालक को फारच्यून कार सवार बदमाशों ने देर रात गोली मार दी। कार में सवार होकर आए दबंग लोगों ने होटल संचालक से खाना देने को बोला था, लेकिन होटल संचालक ने होटल बंद होने की बात कहते हुए खाना देने मना कर दिया। यही बात दबंग युवकों को नहीं पसंद आई और उन्होंने होटल संचालक को गोली मार दी। होटल संचालक को पेट में गोली लगी हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल संचालक को गोली लगने की सूचना से गढ़ रोड के व्यापारियों में रोष है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।