मेरठ

नया नियम लागू होने के बाद चालान से बचने को युवा ने बनाया ऐसा बहाना, पढ़कर आपकी भी छूट जाएगी हंसी, देखें वीडियो

Highlights मेरठ के बच्चा पार्क क्षेत्र में चल रही थी वाहन चेकिंग वाहन के कागजात नहीं होने पर गिड़गिड़ाता रहा किशोर शहर में वाहन चेकिंग को लेकर चल रही बेहद सख्ती  
less than 1 minute read
Sep 15, 2019
meerut

मेरठ। यातायात के नए नियमों पर सरकार के सख्त रवैया का असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख चैराहों पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। इसी दौरान कुछ ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं, जो पहले कभी नहीं दिखाई दिए। ऐसा ही एक वाकया मेरठ के व्यस्तम बच्चा पार्क पर देखने को मिला।

15 साल का किशोर किसी काम से बच्चा पार्क की तरफ जा रहा था। वहां पर यातायात के पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। लाल रंग की टीवीएस बाइक लेकर जब यह किशोर बच्चा पार्क पहुंचा तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो किशोर घबरा गया और पुलिस इंस्पेक्टर से कहने लगा- सर माफ कर दीजिए। आगे से कोई गलती नहीं करुंगा। जब पुलिस इंस्पेक्टर ने उससे कागज मांगे तो वह कागज नहीं दे पाया। काफी कहने के बावजूद भी जब उसने कागज नहीं दिए तो अपनी जेब में से 500 रुपये का नोट निकालकर ट्रैफिक सिपाही को रिश्वत देने का प्रयास किया।

इस दौरान वहां ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। उन्होंने भी उसको काफी समझाने का प्रयास किया, मगर वह उनको बार-बार कहता रहा। सर गलती होगी, पैसे ले लो और छोड़ दो। किशोर हाथ मे 500 रुपये लेकर काफी देर तक गिड़गिड़ाता रहा। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिसवालों ने नाबालिग होने के कारण उसका न तो चालान काटा और न ही कोई पैसा लिया और उसे छोड़ दिया। इस पर वहां मौजूद हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक सका।

Published on:
15 Sept 2019 02:04 pm